फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हिरानी संजू का सब नसा कराइन, गुटखा न खाएं से कनपुरिया मायूस

Tue, 17 Jul 2018 05:21 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 17 Jul 2018 05:21 PM IST
विज्ञापन
Raju Shrivastav saying about the film Sanju
डेमाे पिक
दोस्तों अभी पिछले हफ्ते हम आपन मेहरारू के साथ हीर पैलेस मा फिलिम देखे गए रहेन संजू...। फिल्म संजय दत्त के जीवन पे बनाए हैं राजू हिरानी मगर संजय दत्त का रोल खुद उनसे नहीं कराये, रणवीर कपूर से कराये...। खैर हमसे का!! हम आपन मेहेरिया का लइके पहुंचे और विंडो पे जाय के हम कहा दुई टिकेट एकदम कार्नर के दइ देव...। जब अंदर जाय के सीट चेक किये तो ऊ एक टिकेट इस कार्नर की और दूसर टिकेट दुसरे कार्नर की दे दीस...।


 
Raju Shrivastav saying about the film Sanju
राजू श्रीवास्तव
सिनेमा हॉल एकदम फुल रहा तो हम दुईनो पति पत्नी मन मार के अलग-अलग बइठ गए...। थोड़ी देर बाद हम लिए दुई पॉपकॉर्न का डब्बा और एक डब्बा बगल वाले का दिया तो ऊ कहे लगा, अरे इसकी का जरूरत है। हम कहा खींसे ना निपोरो... तुम्हरे लिए नहीं हैं...  इका आपन बगल वाले का पास कर देव... फिर उसके बगल वाले से भी यही कहा कि आगे पास करवा देव...। पता चला ऊ डब्बा जब तक हमार मेहरारू तक पहुंचा तो आधा खाली हुई चुका रहा...। इ सब देख के हॉल के टिकेट चेकर का हम पे दया आय गयी और ऊ जुगाड़ कर हम दुईनो का साथ में बईठाय दीस...। तो हम आधा पॉपकॉर्न का डब्बा वही का दई दिया...।

 
Raju Shrivastav saying about the film Sanju
राजू श्रीवास्तव
हमरे आगे वाली सीट पे कौनो चाचा बइठे रहे...। वे इत्ते ऊंचे रहें कि हमका कुछ दिखत न रहा तो हम उनकी खोपड़ी पकड़ के कहा चाचा ई खरबूजा उठाय के आपन गोद मा रख लेव... तो पता चला की ई उनकी खोपड़ी है...। कहें पर चाचा थोड़ा नीचे हुई गै...। फिर हम दुईनो मियां बीबी मौज से संजू पिच्चर देखे...। बाद मा हमार पत्नी हमसे कहे लगी की देखो टाइम कैसे पलटी खात है... किसी जमाने में राज कपूर ने नर्गिस को शोहरत दिलाई रही.. आज नर्गिस के बेटे संजय दत्त ने राज कपूर के पोते रणवीर कपूर को शोहरत दिलाय दी...। हिसाब बराबर।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Raju Shrivastav saying about the film Sanju
राजू श्रीवास्तव
शाम का हम श्याम नगर गए तो हुंवा मनोहर मिले तो हम कहा यार संजू देखेव! तो ऊ कहे हां। हम मनोहर से पूछे यार संजू कईसन लगी तुमका...। तो कहे अरे ई पिच्चर देखे के बाद हमरी खोपड़ी संट हुई गयी है... काहे से चरसी वो...भंगेड़ी वो... लड़की छेड़ै वो...। अवैध कट्टा बंदूक रखे वो.. मगर ई पिच्चर देखे के बाद हमका पता चला की यार संजय दत्त तो बहुत बढ़िया आदमी है...(फिलिम मा तो यही दिखाय हैं)। हम कहा हां यार बताओ शराब पिये उई मगर बढ़िया आदमी रहे...। गंजेड़ी भंगेड़ी उई मगर बढ़िया आदमी रहे। औरतन का फायदा उठावत रहा मगर बढ़िया आदमी रहे...।

 
विज्ञापन
Raju Shrivastav saying about the film Sanju
फिल्म संजू का पोस्टर
अरे हम लोगन से इनका समझे मा बड़ी गलती हुई गयी...। हमरे हिसाब से पूरे देस का संजू से माफी मांगे का चाही...। अरे हमका संजू बाबा कहूं मिल जाएं तो हम उनके गोड़ पकड़ के माफी मांगें...। अउर भईया एक बात अउर बताय दई...। जिस प्रकार से राजू हिरानी ने संजू को चरस गांजा कोकीन हेरोइन अउर बाकी का नशा करत दिखाय मगर भांग और गुटखा को नदारद कर दिए... इससे कानपुर के लोगन मा बड़ी मायूसी है। इस फिलिम ने गुटखा प्रेमी और भंगेड़ियन केर भावनाओं का आहत किया है...।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed