'लड़कों का नाम सोच समझकर रखना चाहिए। क्या पता मां-बाप द्वारा रखा गया नाम उस लड़के की होने वाली दुल्हन को बिल्कुल भी न पसंद हो।' ऐसा हम नहीं कह रहे यह कहना है उन बारातियों और जनातियों का जो फर्रुखाबाद में एक शादी समारोह के दौरान वर-वधु को आशीर्वाद देने आए थे।
दरअसल हुआ यूं कि दूल्हे का नाम 'गुलफान' सुनते ही दुल्हन नाराज हो गई और शादी से इनकार कर दिया। इस पर दूल्हे समेत बारातियों ने कायमगंज कोतवाली में शिकायत की। बाद में पुलिस के समझाने के बाद विदाई हुई।
आगे की स्लाइड में पढ़ेंः- रिश्तेदार फब्तियां कसने लगे- ये कैसा नाम है 'गुलफान'...