{"_id":"6795341702cba3e8ea00ebeb","slug":"rajbaha-water-overflows-80-bigha-wheat-crop-submerged-kanpur-news-c-220-1-sknp1003-122108-2025-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: रजबहा का पानी ओवरफ्लो, 80 बीघा गेहूं की फसल जलमग्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: रजबहा का पानी ओवरफ्लो, 80 बीघा गेहूं की फसल जलमग्न
Sun, 26 Jan 2025 12:27 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Sun, 26 Jan 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
संदलपुर। कसोलर गांव के पास से निकला रजवाहा शुक्रवार की रात ओवर फ्लो हो गया। इससे आस पास के खेतों में पानी जा पहुंचा। सैकड़ों बीघा गेहूं की फसल जलमग्न होने पर ग्राम प्रधान ने एसडीएम को जानकारी दी। एसडीएम ने पानी कम कराने के निर्देश दिए हैं।
गांव के किसान शनिवार सुबह जब खेतों की ओर पहुंचे तो उनके खेत जलमग्न दिखे। इस पर कुछ किसानों ने ग्राम प्रधान प्रदीप कटियार को जानकारी दी। मौके पर पहुंचे प्रधान ने बताया कि राम गंगा कमांड भोगनीपुर नहर से जुडा कसोलर रजवाहा की टेल तक खुदाई न होने के कारण अक्सर पानी ओवरफ्लो होकर फसलों में भर जाता है। शुक्रवार रात भी यही हुआ। इससे किसान सुरेंद्र मिश्रा, पिंटू शुक्ला, छोटे नायक, लक्ष्मण सिंह नायक, पप्पू ठाकुर आदि किसानों की करीब 80 बीघा गेहूं की फसल जलमग्न हो गई।
इधर खेतों में पानी भर जाने से कुछ किसान पानी निकालने में जुटे रहे। एसडीएम शालिनी उत्तम ने बताया कि ग्राम प्रधान द्वारा खेत में जलभराव की सूचना दी गई है। जिस पर कानूनगो और लेखपाल को मौके पर भेजा गया है। रिपोर्ट मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।