फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   rain and cold wind change season

बारिश और ठंडी हवाओं ने बदला मौसम का मिजाज

Fri, 10 Mar 2017 04:23 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 10 Mar 2017 04:23 PM IST
विज्ञापन
rain and cold wind change season
कानपुर में बारिश
बारिश और ठंडी हवाओं ने मौसम का मिजाज बिल्कुल बदल दिया है। कानपुर में सुबह और दोपहर में हल्की बारिश हुई। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि अगले दो दिनों तक बारिश होने वाली है। 
विज्ञापन


होली तक मौसम में उतार-चढ़ाव चलता रहेगा। दिन और रात में हल्की बूंदाबांदी संभव है। इसके फोर कास्ट (पूर्वानुमान) मौसम विज्ञान विभाग ने जारी किए हैं। मौसम का मिजाज बदला है सिहरन बढ़ेगी। 
विज्ञापन

दक्षिण-पूर्व की हवाओं की दिशा से हल्की बारिश और बदली रही। सुबह उत्तर-पूर्व की हवाएं चलीं, फिर रुख दक्षिण-पूर्व का हो गया। 

अधिकतम पारा 30 डिग्री और न्यूनतम पारा 15 डिग्री रिकार्ड हुआ, फिर भी शहरवासियों ने उमस भरी गर्मी नहीं महसूस की। मौसम सामान्य बना रहा। वातावरण में सुबह की नमी 69 फीसदी और दोपहर की नमी 44 फीसदी रिकार्ड की गई है। यह सामान्य के आसपास है। यदि नमी कम होती तो उमस भरी गर्मी महसूस की जाती।
विज्ञापन
विज्ञापन


चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. अनिरुद्ध दुबे ने बताया कि बादल छाए रहेंगे। शनिवार को भी बूंदाबांदी के आसार हैं। ऐसा हुआ तो गेहूं की फसलों को फायदा मिलेगी। हवाओं की गति 5.2 किलो मीटर प्रति घंटा रिकार्ड की गई है। तेज हवाएं नमी कम करती हैं। ऐसे में फसलों को हल्के पानी से सिंचाई की जरूरत होती है। बूंदाबांदी के बाद यह दिक्क्त नहीं आएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed