फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Railways runs three pairs of special trains it will be easier for those returning after Dussehra

Special Trains: रेलवे ने चलाईं तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, दशहरा बाद वापसी करने वालों को होगी आसानी; देखें सूची

Tue, 24 Oct 2023 06:51 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 24 Oct 2023 06:51 PM IST
सार

रेलवे ने हावड़ा-नई दिल्ली अमृत कलश यात्री विशेष गाड़ी का संचालन करने का निर्णय लिया है। ट्रेन 02381 हावड़ा से 28 अक्तूबर को सुबह 8:10 बजे छूटेगी।

विज्ञापन
Railways runs three pairs of special trains it will be easier for those returning after Dussehra
खिड़की के रास्ते ट्रेन में बैठता यात्री । - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

दशहरा मनाकर वापसी करने वालों के लिए रेलवे ने दिल्ली, पटना और गुवाहाटी के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं। ये ट्रेनें एक-एक फेरा लेंगी और कानपुर के गोविंदपुरी स्टेशन से होकर चलेंगी। इसके अलावा दिल्ली से हावड़ा के बीच एक चक्कर अमृत कलश यात्री ट्रेन चलेगी।

विज्ञापन

ट्रेन नंबर 03205 पटना से 28 अक्तूबर को शाम 6:45 बजे चलेगी। अगले दिन सुबह छह बजे गोविंदपुरी पांच मिनट के लिए रुकेगी और दोपहर एक बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन 03206 नई दिल्ली से एक नवंबर को सुबह 10 बजे चलेगी और शाम छह बजे गोविंदपुरी और अगले दिन सुबह 4:15 बजे पटना पहुंचेगी। इसमें 16 स्लीपर कोच होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी ट्रेन 05656 गुवाहाटी से 27 अक्तूबर को सुबह सवा पांच बजे छूटेगी। 28 को सुबह साढ़े आठ बजे गोविंदपुरी और दोपहर साढ़े तीन बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी। वापसी में आनंद विहार से ट्रेन 05655 एक नवंबर को रात 11 बजे चलेगी और सुबह 5:55 बजे गोविंदपुरी पहुंचेगी। शुक्रवार रात साढ़े 11 बजे गुवाहाटी पहुंचेगी। इसमें 15 स्लीपर, दो एसी थर्ड और एक एसी सेकंड कोच होगा।

विज्ञापन

अमृत कलश यात्री स्पेशल ट्रेन भी लेगी एक चक्कर
रेलवे ने हावड़ा-नई दिल्ली अमृत कलश यात्री विशेष गाड़ी का संचालन करने का निर्णय लिया है। ट्रेन 02381 हावड़ा से 28 अक्तूबर को सुबह 8:10 बजे छूटेगी। देर रात 12:30 बजे गोविंदपुरी और सुबह साढ़े आठ बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन 02382 नई दिल्ली से एक नवंबर को रात 10:45 बजे छूटेगी और सुबह 5:45 बजे गोविंदपुरी पहुंचेगी। रात 10:10 बजे हावड़ा पहुंचेगी। इसमें 10 स्लीपर और छह सामान्य श्रेणी के कोच होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed