फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   railway will try new way to control track damage

ट्रैक डैमेज से निपटने को रेलवे अपनाएगी ये अनोखा तरीका

Thu, 26 Oct 2017 04:57 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 26 Oct 2017 04:57 PM IST
विज्ञापन
railway will try new way to control track damage
डेमो पिक
बढ़ते रेल हादसों को रोकने के लिए रेलवे पटरियों की निगरानी ड्रोन कैमरों से करेगा। रेलवे ऐसे ड्रोन कैमरों की खरीद करेगा जो ऊपर से ही ट्रैक की फिश प्लेट, पैंड्रॉल क्लिप और फ्रैक्चर की निगरानी कर सके। रेलवे इससे पहले ड्रोन कैमरों का इस्तेमाल डेडीकेडेट फ्रेट कॉरिडोर के प्रोजेक्ट में कर चुका है। वहां सफल होने के बाद विभाग ने ट्रैक की संरक्षा के मद्देनजर ड्रोन कैमरों का इस्तेमाल करने की पहल की है। रेलवे बोर्ड ने हाल में ही सभी जोनल मुख्यालयों को निर्देशित किया है कि वह रेल पटरियों की निगरानी के लिए ड्रोन का इस्तेमाल करें। इससे रेलवे ट्रैक के अलावा रेलवे की परियोजनाओं और रेल संपत्तियों की निगरानी हो जाएगी। इससे वहां निर्माण या मरम्मत का काम कराने में रेलवे को आसानी होगी।
विज्ञापन

railway will try new way to control track damage
डेमो पिक
हाई रेज्यूलेशन कैमरे का होगा ड्रोन 
30 से 40 मीटर की ऊंचाई से पटरियों की निगरानी करने के लिए रेलवे हाई रेज्यूलेशन वाला ड्रोन कैमरा खरीदेगा। ताकि रेल ट्रैक पर फिश प्लेट, पैंड्रॉल क्लिप और ट्रैक के फ्रैक्चर की फुटेज साफ आ सके। रोटेटर के जरिए पटरियों के बगल में लगे बोल्टों की तस्वीर भी कैद हो सकेगी। इसके साथ ही ड्रोन से ही ओएचई लाइन और खंभों की निगरानी भी की जाएगी। स्टेशन पर लगे कंप्यूटर को ड्रोन से कनेक्ट कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

railway will try new way to control track damage
डेमो पिक
रेलवे पहले ही कर चुका है इस्तेमाल
रेलवे रात के वक्त अपनी संपत्तियों की निगरानी ड्रोन कैमरों से कर चुका है। उत्तर रेलवे ने ड्रोन कैमरों का इस्तेमाल डेडीकेडेट फ्रेट कॉरिडोर (डीएफसी) के निर्माण में बनारस से सुल्तानपुर के बीच किया था। निगरानी से उसे फायदा भी मिला था। 
विज्ञापन

railway will try new way to control track damage
डेमो पिक
हादसे वाले स्टेशनों पर ज्यादा निगरानी
हाल में पुखराया, रूरा, औरैया में हुए बड़े रेल हादसों से कानपुर रेल एक्सिडेंट जोन ही कहलाने लगा था। सूत्रों के अनुसार जिन क्षेत्रों में रेल हादसे हुए वहां पर निगरानी के लिए रेलवे ज्यादा ड्रोन कैमरों का इस्तेमाल कर सकता है। आम तौर पर ड्रोन आठ से दस किलोमीटर की दूरी तय करता है। रेलवे हर प्रमुख स्टेशनों पर ड्रोन कैमरों का प्रयोग करेगा। किसी स्टेशन पर एक  से ज्यादा का भी इस्तेमाल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed