फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Rail tickets were being made in Karauli Sarkar Dham for 7 years, broker arrested for collecting desired money

Karauli Baba: करौली सरकार धाम में 7 सालों से बनाए जा रहे थे रेल टिकट, मनचाहा पैसा वसूलने वाला दलाल गिरफ्तार

Sun, 30 Apr 2023 09:27 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 30 Apr 2023 09:27 PM IST
विज्ञापन
Rail tickets were being made in Karauli Sarkar Dham for 7 years, broker arrested for collecting desired money
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

आरपीएफ ने करौली बाबा के धाम में छापा मारकर अवैध तरीके से रेल टिकट का कारोबार करने वाले को गिरफ्तार कर लिया। आरपीएफ के कानपुर सेंट्रल प्रभारी बीपी सिंह ने बताया कि आईआरसीटीसी की निजी आईडी पर टिकट आरक्षित करने वाले अजय को करौली सरकार धाम से पकड़ा गया है।

विज्ञापन


आरपीएफ प्रभारी बीपी सिंह और दरोगा अमित द्विवेदी की पूछताछ में संचालक अजय प्रताप ने कबूला कि वह पिछले दस साल से करौली धाम सरकार यानी कि संतोष भदौरिया से संपर्क में था और पिछले सात साल से निजी आईडी पर वहां आने वाले भक्तों का रेल टिकट बना कमाई कर रहा था।
विज्ञापन


अजय के कब्जे से सवा लाख रुपये कीमत के बीती और अग्रिम तारीखों के रिजर्व टिकट बरामद हुए थे। चार टिकट पर अंकित मूल्य की प्रिटेंड टिकट पर मिस प्रिंट करके सही भाड़ा मिटा रखा था। इसके पीछे मंशा रहती थी कि यात्रियों से मनचाहा पैसा वसूल सके। टिकट दलाल ने कई राज भी कबूले हैं। संचालक के पास से पांच पर्सनल यूजर आईडी, लैपटॉप, दो मोबाइल और छह सौ रुपये नगद बरामद किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed