{"_id":"61c76da646a3e9359b5443c1","slug":"raid-on-english-liquor-shop-two-salesmen-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: अंग्रेजी शराब के ठेके पर छापा, दो सेल्समैन गिरफ्तार, 610 लीटर मिलावटी शराब बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: अंग्रेजी शराब के ठेके पर छापा, दो सेल्समैन गिरफ्तार, 610 लीटर मिलावटी शराब बरामद
Sun, 26 Dec 2021 12:45 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 26 Dec 2021 12:45 AM IST
सार
क्षेत्रीय आबकारी इंस्पेक्टर बेबी चांद खान ने बताया कि दुकान में मिलावटी शराब बनाने और बेचे जाने की पुष्टि हुई है। मौके से रैपर, ढक्कन और खाली बोतलें भी मिली हैं। जांच में शराब की तीव्रता मानक के मुताबिक नहीं पाई गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : YakobchukOlena
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराजपुर गंगा कटरी के गांव शेखपुर में शनिवार देररात अंग्रेजी शराब के ठेके पर मिलावटी शराब बनाए जाने की सूचना पर आबकारी विभाग की तीन टीमों ने छापा मारा। इस दौरान मिलावटी शराब बेचने की पुष्टि हुई। ठेके से 610 लीटर शराब जब्त कर दो सेल्समैनों को गिरफ्तार किया गया है।
अंग्रेजी शराब की दुकान का ठेका उन्नाव की नाजिया एरम के नाम आवंटित है। इसका संचालन नाजिया का पति शहनवाज अहमद करता है। शनिवार देररात मुखबिर की सूचना पर आबकारी विभाग की तीन टीमों ने दुकान में छापा मारा।
क्षेत्रीय आबकारी इंस्पेक्टर बेबी चांद खान ने बताया कि दुकान में मिलावटी शराब बनाने और बेचे जाने की पुष्टि हुई है। मौके से रैपर, ढक्कन और खाली बोतलें भी मिली हैं। जांच में शराब की तीव्रता मानक के मुताबिक नहीं पाई गई। मिलावटी शराब बेचे जाने के आरोप में सेल्समैन अमित और सूरज को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
दुकान को सील कर पूरा माल (लगभग 610 लीटर शराब) जब्त कर लिया गया है। जब्त शराब और सेल्समैनों को महाराजपुर पुलिस को सौंप दिया गया है। आबकारी निरीक्षक की तहरीर पर दुकान मालिक, संचालक और दोनों सेल्समैन के खिलाफ महाराजपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि नाजिया एरम और शहनवाज अहमद फरार हैं।