{"_id":"5bac8c74867a557fe112255d","slug":"rahul-gandhi-statement-about-pm-narendra-modi-in-chitrakoot","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"राहुल गांधी का पीएम मोदी पर बड़ा हमला, बोले-'चौकीदार ने देश को लूट लिया'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहुल गांधी का पीएम मोदी पर बड़ा हमला, बोले-'चौकीदार ने देश को लूट लिया'
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Thu, 27 Sep 2018 01:29 PM IST
विज्ञापन
राहुल गांधी
यूपी के चित्रकूट जिले में जनसभा करने पहुंचे कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने मंच से कहा कि-चौकीदार ने देश को लूट लिया और उद्योगपतियों के हाथों में जनता का पैसा भेजा जा रहा है।
राहुल गांधी
राहुल ने मध्य प्रदेश के व्यापमं घोटाले को लेकर कहा कि जिम्मेदार शिवराज सिंह चौहान की सरकार है। मध्यप्रदेश में शिक्षा के सिस्टम को व्यापमं घोटाले ने खत्म कर दिया। मध्यप्रदेश में सबसे ज्यादा खराब हालत भाजपा की सरकार की वजह से है। चित्रकूट की जनता देख रही है। पब्लिक सब समझती है। अब कांग्रेस पार्टी ही लोगों को रास्ता दिखा सकती है। जैसे ही हमारी सरकार आएगी किसानों का कर्ज माफ करके हम दिखा देंगे।
राहुल गांधी
आप कर्नाटक का चुनाव देखिए वहां के किसानों कर्ज माफ हो रहा है। यही मध्यप्रदेश में भी होने वाला है। युवाओं को मैं कहना चाहता हूं कि मैं आपका दुख और दर्द समझता हूं। कांग्रेस के लोग केवल देश की मदद करना चाहते हैं। जैसे ही हमारी सरकार आएगी। हम पूरा का पूरा दम युवाओं को रोजगार देने में लगा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
राहुल गांधी
मोदी जी ने लघु उद्योगों को नष्ट कर दिया। जो देश को रोजगार देते हैं उनको खत्म किया। नोटबंदी ने देश को बर्बाद कर दिया। गब्बर सिंह टैक्स यानी जीएसटी लोगों को परेशान कर रहा है हम असली जीएसटी को लॉन्च करेंगे। कांग्रेस की सरकार आने पर आप अपने मोबाइल फोन पर देखेंगे मेड इन चित्रकूट, मेड इन यूपी, मेड इन मध्यप्रदेश।
विज्ञापन
राहुल गांधी
धर्मनगरी चित्रकूट पहुंचे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने कामतानाथ मंदिर में मत्था टेका। मानसरोवर यात्रा के बाद शिवभक्त हुए राहुल गांधी रामभक्ति में लीन दिखे। चित्रकूट बाईपास स्थित राजौला में राहुल गांधी जनसभा को सम्बोधित कर रहे थे। राहुल ने अपने संबोधन में कहा कि एक तरफ मैं बोल रहा था दूसरे तरफ नरेंद्र मोदी। मैनें नरेंद्र मोदी से पूछा आपने एचएएल छीनकर अनिल अंबानी को क्यों दिया। अनिल अंबानी ने दस दिन पहले कंपनी खोली। आपने हिंदुस्तान के युवाओं से रोजगार छीना। आप मुझे बताइये और देश को भी कि एचएएल से काम छीनकर अनिल अंबानी को क्यों दिया। राफेल डील के बारे में नरेंद्र मोदी ने एक शब्द नहीं बोला। मेरे एक सवाल का जवाब नहीं दिया।