फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राहुल बोले- मोदी युवाओं से आंखें नहीं मिला सकते क्योंकि चोर है चौकीदार, जनता से कर गए ये पांच वादे

Wed, 24 Apr 2019 04:34 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 24 Apr 2019 04:34 PM IST
विज्ञापन
rahul gandhi public meeting in unnao for lok sabha election 2019
उन्नाव पहुंचे राहुल गांधी - फोटो : अमर उजाला
यूपी के उन्नाव जिले में आज कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी प्रत्याशी अन्नू टंडन के समर्थन में सभा करने पहुंचे। भाजपा पर हमला करते हुए राहुल बोले कि नीरव मोदी जैसे कई बड़े चोर उद्योगपतियों को चौकीदार ने गरीबों का पैसा दिया। मोदी युवाओ के आंख में आंख डाल के बात नहीं करते क्योंकि चौकीदार चोर है।
rahul gandhi public meeting in unnao for lok sabha election 2019
उन्नाव में राहुल गांधी की जनसभा - फोटो : अमर उजाला
राहुल गांधी की सभा जीआईसी मैदान में हुई। यहां राहुल ने भाजपा पर जमकर सियासी तीर चलाए। बोले कि मोदी को रोजगार, गरीब, छोटे व्यापारियों का ख्याल नहीं है। उन्होंने सिर्फ उद्योगपतियों को ही करोड़ों रुपए दिए।
rahul gandhi public meeting in unnao for lok sabha election 2019
उन्नाव में राहुल गांधी की जनसभा - फोटो : अमर उजाला
सभा में राहुल ने जनता से वादा किया कि न्याय योजना के तहत व्यवसायियों, गरीबों को कांग्रेस हर महीने पैसा देगी। न्याय योजना में युवाओं के लिए रोजगार भी है। कहा कि एक साल में 22 लाख रिक्त पदों पर युवाओं को नौकरी मिलेगी। साथ ही 10 लाख युवाओ को पंचायतों में रोजगार देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
rahul gandhi public meeting in unnao for lok sabha election 2019
उन्नाव में राहुल गांधी की जनसभा - फोटो : अमर उजाला
राहुल गांधी बोले कि कांग्रेस की सरकार बनी तो कर्ज में डूबा किसान जेल नहीं जाएगा। मोदी सरकार ने युवाओं और किसानों को छला है। करीब आधे घंटे के संबोधन में राहुल ने किसानों और युवाओं पर फोकस किया।
विज्ञापन
rahul gandhi public meeting in unnao for lok sabha election 2019
उन्नाव में राहुल गांधी की जनसभा - फोटो : अमर उजाला
मोदी सरकार को निशाने पर लेते हुए कहा कि किसी के खाते में 1500000 नहीं आए लेकिन कांग्रेस की सरकार बनने पर 5 करोड़ गरीबों के खाते में साल में 72 हजार पहुंचेंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed