फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Qazi Hafiz city can become Quddus

हाफिज कुद्दूस बन सकते हैं शहरकाजी

Sat, 06 Feb 2016 01:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर Updated Sat, 06 Feb 2016 01:59 AM IST
विज्ञापन
Qazi Hafiz city can become Quddus

मौलाना मतीनुल हक ओसामा के अगला शहरकाजी घोषित होने के बाद से नाराज चल रहे हाफिज अब्दुल कुद्दूस को शहरकाजी बनाने पर मुहर लग सकती है।

विज्ञापन


इसके लिए गठित सात सदस्यीय कमेटी अवाम, मुस्लिम बुद्धिजीवियों और उलेमा से राय ले रही है। सात फरवरी को रागेंद्र स्वरूप आडिटोरियम में होने वाले समारोह में कमेटी अपनी रिपोर्ट देगी। इस फैसले के बाद देवबंदी विचारधारा से भी दो शहरकाजी हो जाएंगे।

सात सदस्यीय कमेटी की रिपोर्ट पर फैसला मछरिया मदरसा के मौलाना मुख्तार और भैंसिया हाता मदरसा के कारी अब्दुस्सतार जामई सुनाएंगे। कमेटी में मौलाना आजाद अब्दुल्ला मजाहिरी के अलावा मौलाना नूरुल हुदा, मौलाना मोहम्मद शाहिद, मोहम्मद अरशी, मोहम्मद रिजवान खान, मोहम्मद दिलशाद, हाफिज अब्दुल हलीम हैं।
विज्ञापन


मौलाना आजाद ने बताया कि कमेटी के सदस्य अलग-अलग राय ले रहे हैं, जो सात फरवरी को रिपोर्ट देंगे। मौलाना के मुताबिक ज्यादातर अवाम हाफिज कुद्दूस को शहरकाजी देखना चाहती है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


मुफ्ती आजम के पद को लेकर भी सुगबुगाहट
मुफ्ती मंजूर अहमद मजाहिरी की वृद्धावस्था और बीमारी की वजह से अगला शहरकाजी घोषित करने के बाद मुफ्ती-ए-आजम के पद को लेकर भी सुगबुगाहट तेज हो गई है। वे शहरकाजी होने के साथ मुफ्ती-ए-आजम भी हैं।


कुछ का मानना है कि मुफ्ती साहब पद को संभालने में सक्रिय नहीं हैं तो मुफ्ती-ए-आजम के पद पर भी एक्टिव उत्तराधिकारी घोषित होना चाहिए। शहर के कई बड़े मुफ्ती इस पद के लिए चर्चाएं कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed