{"_id":"621f8745e039dd63b461d373","slug":"python-turned-out-in-school-in-hardoi","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोई: स्कूल में अजगर निकलने से मचा हड़कंप, वन विभाग की टीम ने जंगल में छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोई: स्कूल में अजगर निकलने से मचा हड़कंप, वन विभाग की टीम ने जंगल में छोड़ा
Wed, 02 Mar 2022 08:33 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 02 Mar 2022 08:33 PM IST
विज्ञापन
प्राथमिक स्कूल बक्खा पुरावा में निकला अजगर
- फोटो : अमर उजाला
हरदोई जिले के मल्लावां में प्राथमिक विद्यालय बक्खापुरवा में अजगर निकलने से लोगों में हड़कंप मच गया। वन विभाग की टीम ने अजगर को पकड़कर तेरवाकुल्ली के जंगल में छोड़ दिया। ग्राम बक्खा पुरवा मजरा बेरिया नजीरपुर में मंगलवार को प्राथमिक विद्यालय में दोपहर में अजगर देखा गया।
गनीमत रही कि विद्यालय में शिवरात्रि की छुट्टी होने के चलते बच्चे नहीं आए थे। प्रधान प्रतिनिधि राहुल ने वन विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंचे अवनीश कुमार, रामचंद्र, विजय पाल ने अजगर को पकड़कर तेरवाकुल्ली के जंगल में छोड़ दिया। तब जाकर ग्रामीणों ने राहत की सास ली।