फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   PWD will provide five crore rupees employment to migrant workers

पीडब्ल्यूडी प्रवासी श्रमिकों को देगा पांच करोड़ रुपए का रोजगार

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2020 07:24 PM IST
विज्ञापन
PWD will provide five crore rupees employment to migrant workers
माई सिटी रिपोर्टर आदर्श त्रिपाठी कानपुर। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) प्रवासी मजदूरों को पांच करोड़ रुपये की लागत तक रोजगार मुहैया कराएगा। मनरेगा के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों के दोनों तरफ डेढ़ डेढ़ मीटर चौड़ी मिट्टी की पटरी बनाई जाएगी इस काम के जरिए पीडब्ल्यूडी प्रवासी मजदूरों को रोजगार उपलब्ध कराएगा। शासन के निर्देश पर सड़कों का सर्वे कराकर पीडब्ल्यूडी अधिकारियों ने प्रस्ताव मुख्यालय भेज दिया है। शासन की मंजूरी मिलते ही काम शुरू करा दिया जाएगा। पीडब्ल्यूडी अधिकारियों के मुताबिक पहले हर गांव में रोड के दोनों किनारे कच्ची पगडंडी बनाई जाती थी। बैलगाड़ी पैदल यात्री आदि इसी के जरिए आते जाते थे। ग्रामीण सड़कों के पतली होने के कारण दो वाहनों के क्रॉस करने में भी यह पगडंडी फायदेमंद साबित होती थी। धीरे धीरे शासन की ओर से पगडंडी की बजाए सिर्फ सड़क निर्माण का पैसा जारी होने लगा। इस पर ठेकेदारों ने पगडंडी बनानी लोगों ने इसे अपने खेतों में शामिल कर लिया या फिर मिट्टी की खुदाई कर ली गई। शासन की ओर से प्रवासी मजदूरों को रोजगार देने के निर्देश पर ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों का सर्वे कराने के बाद पीडब्ल्यूडी ने नए सिरे से पटरी बनाने की तैयारी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed