{"_id":"aa28c6ffc998fd9bc5101e5b81140731","slug":"public-attack-on-a-youth-who-had-the-pistol-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिस्टल लिए गुंडा, पब्लिक ने चलाया डंडा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिस्टल लिए गुंडा, पब्लिक ने चलाया डंडा
अमर उजाला कानपुर
Updated Sat, 05 Sep 2015 01:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधायक लिखी लग्जरी कार से पनकी में एक परिवार पर फायरिंग करके भाग रहे बदमाशों में से एक को शास्त्री नगर में पब्लिक ने घेरकर पकड़ लिया। बचने के लिए उसने पिस्टल से गोली भी चलाई जो मिस हो गई। तब तक पीछा कर रही पुलिस पहुंच गई और बदमाश को हिरासत में ले लिया।
उसके पास से लोड पिस्टल बरामद हुई। अन्य बदमाशों की तलाश में पुलिस जुट गई है। एसओ के मुताबिक वरदात में प्रयुक्त कार सीसामऊ निवासी अनुज त्रिपाठी की पत्नी अंजली के नाम रजिस्टर्ड है।
अनुज के घर में दबिश दी गई पर कार नहीं मिली। उन्होंने बताया कि चांद ने पूछताछ में अनुज, अर्पित, लकी और लवी के नाम बताए हैं। कार में हूटर लगा हुआ था। इधर एसएसपी ने मुठभेड़ में चांद को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को पांच हजार का इनाम दिया है।
विज्ञापन
पनकी के सुजानपुर गांव निवासी चित्रकेतु सिंह और ठेकेदार टिल्लू सिंह उर्फ चित्रसेन पड़ोसी हैं। इनमें लेनदेन का पुराना विवाद है। शुक्रवार सुबह चित्रकेतु के पौत्र अथर्व को स्कूल ले जाने के लिए वैन आई थी। ड्राइवर हार्न बजा रहा था, इस पर टिल्लू ने गाली-गलौज की। इससे दोनों परिवारों में झगड़ा हुआ।
बकौल चित्रकेतु सुबह लगभग 11 बजे टिल्लू के घर विधायक लिखी ग्रे कलर की लग्जरी कार आई जिससे टिल्लू के दामाद अर्पित सिंह, उसका दोस्त चांदबाबू समेत सात लोग उतरे और हमला बोल दिया। फायरिंग भी की। मोहल्ले वाले निकले तो हमलावर कार से भागे।
तब तक पुलिस को भी सूचना दे दी गई तो पनकी की डॉयल-100 रेंजर ने पीछा करना शुरू किया। वायरलेस होने पर फजलगंज, नजीराबाद और काकादेव पुलिस भी घेराबंदी करने दौड़ पड़ी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हमलावरों की कार शास्त्रीनगर में सीएल नर्सिंग होम के बगल से मुड़ी तो पनकी रेंजर, नजीराबाद और काकादेव थानेदार भी दूसरे रास्तों से आ पहुंचे।
शास्त्री नगर बाजार चौराहे पर चलती कार से अचानक एक बदमाश कूदा और कमलेश पानवाले की दुकान के पीछे छिप गया। कार तेजी से आगे बढ़ गई। कुछ देर बाद दुकान के पीछे छिपा बदमाश निकला तो सामने शास्त्री नगर पुलिस चौकी देखकर हड़बड़ा गया। इसी बीच कमर में खुंसी उसकी पिस्टल पब्लिक को दिख गई तो दुकानदार रवि मौर्या, महेंद्र शुक्ला, लखन ने शोर मचाया और बदमाश को ललकारा।
उसने पिस्टल निकाल कर फायर किया लेकिन मिस होने पर पब्लिक ने बदमाश को दबोच लिया। पुलिस उसे थाने ले गई। काकादेव एसओ ने बताया कि पकड़ा गया बदमाश बेकनगंज का चांद कबाड़ी है। उसने बताया कि ताऊ के लड़के नबी आलम के कहने पर वह पनकी गया था। पहले भी वह एक बार लखनऊ में पकड़ा गया था। तब पुलिस चौकी से मामला रफा-दफा करा लिया था।
पता चला है कि कार, आरोपी के साथ ठेकेदारी करने वाले एक शख्स की है। अपनी राजनीतिक पहुंच के चलते उसने कार में विधायक लिखा रखा है और उनके नाम पर दबंगई करता है। रात तक सभी के नाम-पता खुल जाने की उम्मीद जताई जा रही है। इधर, पनकी पुलिस ने पीड़ित परिवार की तहरीर पर नामजद एफआईआर दर्ज कर ली है।