फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Prostitution in Chicago Pizza House in Farrukhabad, BJP leader sent to jail, Inspector and son already arreste

UP: शिकागो पिज्जा हाउस में देह व्यापार, भाजपा नेता को भेजा जेल, दरोगा और बेटा पहले ही हो चुके हैं गिरफ्तार

Sun, 26 Nov 2023 06:25 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 26 Nov 2023 06:25 AM IST
सार

Farrukhabad News: सीओ रवींद्र नाथ राय ने बताया पिज्जा हाउस में देह व्यापार कराने के मामले में भाजपा नेता पर कार्रवाई की गई है। बता दें कि डीएम-एसपी आवास व पुलिस लाइन की नाक के नीचे पिज्जा हाउस में कई वर्षों से शुरू देह व्यापार का खुलासा हुआ था।

विज्ञापन
Prostitution in Chicago Pizza House in Farrukhabad, BJP leader sent to jail, Inspector and son already arreste
Prostitution busted in Pizza House - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तरप्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में शिकागो पिज्जा हाउस में देह व्यापार कराने के मामले में पुलिस ने अब भाजपा के मंडल उपाध्यक्ष को जेल भेजा है। मामले में पिज्जा हाउस के संचालक सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर व पुत्र पहले से ही जेल में बंद हैं।

विज्ञापन


सीओ सिटी प्रदीप कुमार सिंह ने मोहल्ला नवदिया निवासी शिकागो पिज्जा हाउस के संचालक सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर प्रमोद अग्निहोत्री, बेटे प्रदीप अग्निहोत्री, गांव सरह निवासी सलेमपुर भाजपा मंडल उपाध्यक्ष संजीव अग्निहोत्री, पुत्र आयुष अग्निहोत्री के खिलाफ 30 सितंबर को मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन


आरोप लगाया कि पिज्जा हाउस की आड़ में यह लोग देह व्यापार करवा रहे थे। पुलिस ने मौके से युवक व युवतियों को रंगे हाथों पकड़ा था। मामले में सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर प्रमोद अग्निहोत्री व पुत्र प्रदीप अग्निहोत्री को जेल भेज दिया गया था। शनिवार को पुलिस ने भाजपा नेता संजीव अग्निहोत्री को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा नेता पर कार्रवाई की गई है
सीओ रवींद्र नाथ राय ने बताया पिज्जा हाउस में देह व्यापार कराने के मामले में भाजपा नेता पर कार्रवाई की गई है। बता दें कि डीएम-एसपी आवास व पुलिस लाइन की नाक के नीचे पिज्जा हाउस में कई वर्षों से शुरू देह व्यापार का खुलासा हुआ था। मामले में पुलिस ने संचालक सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर व पुत्र को पकड़ा गया था।

आपत्तिजनक हालत में मिले थे नौ छात्राएं व 11 युवक
डीएम संजय कुमार सिंह के आदेश पर सिटी मजिस्ट्रेट सतीश चंद्र व सीओ सिटी प्रदीप सिंह ने पिज्जा हाउस में महिला पुलिस के साथ दबिश दी थी। मौके पर डिग्री कॉलेज की नौ छात्राएं व 11 युवक आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए थे। छात्राओं व युवकों को पुलिस ने पूछताछ के बाद परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया था।

कमरों में युवक व युवतियां संदिग्ध हालत में मिले
प्रदीप ने मकान में शिकागो पिज्जा हाउस खोल लिया। ऊपरी तल पर कई छोटे कमरे बनवा लिए। इसके बाद देह व्यापार शुरू कर दिया था। मामले में एक युवक ने डीएम को पिज्जा हाउस के कुछ फुटेज दिखाए थे। डीएम के आदेश पर सिटी मजिस्ट्रेट, सीओ सिटी, फतेहगढ़ कोतवाल सचिन कुमार सिंह, महिला एसओ ललिता मेहता ने फोर्स के साथ दबिश मारी। अधिकारी जब ऊपरी तल पर पहुंचे, तो कमरों में युवक व युवतियां संदिग्ध हालत में मिले।

तीन सौ का पिज्जा व एक हजार में देते थे कमरा
पिज्जा हाउस संचालक कई वर्षो से इस धंधे को धड़ल्ले से करवा रहा था। पिज्जा हाउस में केबिन में बैठने के लिए तीन सौ रुपये का पिज्जा लेना जरूरी था। एक घंटे तक ही केबिन में युवक-युवती के साथ बैठ सकते थे। अगर युवक व युवती एकांत में कमरे में जाना चाहते, तो उनसे एक हजार रुपये लिए जाते थे। आसपास के लोगों की माने तो प्रतिदिन सौ युवक व युवतियों का वहां आना जाना रहता था।

मोहल्ले के लोगों ने एक वर्ष पहले जताया था विरोध
पिज्जा हाउस संचालक ने ऊपर बने कमरों में खिड़की लगा रखी थी। युवक व युवतियां कमरे में आने के बाद खिड़कियों से अनाधिकृत चीजें नीचे फेंकते थे। आस पास के लोग जब गली से गुजरते तो वहां अनाधिकृत चीजें पड़ी देखकर दंग रह जाते थे। मोहल्ले के लोगों ने इस बात को लेकर विरोध जताया तो संचालक ने कमरों की खिड़की बंद करवा दी थी।

चार वर्ष चल जाए धंधा ऐसे गेस्ट हाउस खरीद लूंगा
पिज्जा हाउस के दोनों तरफ गेस्ट हाउस बने हुए हैं। पिज्जा हाउस संचालक ने कुछ दूरी पर एक मकान भी बना रखा है। कई विभाग के अधिकारी वहां रहते हैं। पिज्जा हाउस संचालक ने कई बार गेस्ट हाउस मालिकों से कहा कि उसका धंधा चार वर्ष तक चल जाए। ऐसे गेस्ट हाउस वह खरीद लेगा। संचालक प्रदीप ने लाखाें रुपये की संपत्ति कम समय में ही जुटा ली थी। वह ऑपरेटर की नौकरी भी छोड़ चुका था।

कई पुलिस कर्मियों से पिज्जा हाउस संचालक के जुड़े थे तार
खुलेआम देह व्यापार करने वाले पिज्जा हाउस संचालक ने कोतवाली, सिविल लाइन चौकी व एसओजी के कई सिपाहियों से साठगांठ कर रखी थी। इसके चलते संचालक को पल-पल की खबर मिलती रहती थी। सूत्रों की माने तो हर माह संचालक उनको मोटी रकम भी देता था। इसके कारण पुलिस उस पर हाथ डालने से कतराती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed