फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Product made from sugar waste by national sugar institute

चीनी के अपशिष्ट से बनाया उत्पाद, आएगा कई काम, केवल चीनी से लाभ पर आश्रित नहीं रहेगी मिलें

Sat, 29 Aug 2020 02:44 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 29 Aug 2020 02:44 PM IST
विज्ञापन
Product made from sugar waste by national sugar institute
एनएसआई कानपुर - फोटो : amar ujala
कानपुर राष्ट्रीय शर्करा संस्थान (एनएसआई) ने चीनी उद्योग से बगास के रूप में निकलने वाले अपशिष्ट से मिथाइल लेवुलिनेट बनाने में सफलता पाई है। बगास का उपयोग बॉयलर र्में इंधन के रूप में किया जाता है। जल्द ही संस्थान पेटेंट आवेदन करेगा।
विज्ञापन


निदेशक प्रो. नरेेंद्र मोहन ने बताया कि चीनी उद्योग आय के लिए सिर्फ चीनी पर निर्भर न रहे और उनकी आय बढ़े, इस बात को ध्यान में रखते हुए दो वर्षों के प्रयास के बाद मिथाइल लेवुलिनेट बनाने में सफलता पाई है।
विज्ञापन


इसका प्रयोग कैंसर में लोकलाइजिंग एजेंट और फोटोनिमिक थेरेपी समेत कई उद्योगों में प्लास्टिसाइजिंग एजेंट के रूप में किया जाता है। एनएसआई के कार्बनिक रसायन अनुभाग के सहायक आचार्य डॉ. विष्णु प्रभाकर श्रीवास्तव ने बताया कि इस उत्पाद से लेवुलिनिर एसिड बनाया जाता है, जिसकी कीमत 500-800 रुपया प्रति किलोग्राम है। संस्थान ऐसी तकनीक विकसित कर रहा है, जिससे रसायन की लागत कम हो और प्रक्रिया भी आसान हो। अनुसंधान सहायक डॉ. चित्रा यादव और अध्येता तुषार मिश्रा ने बताया कि इसकी गुणवत्ता बाजार में उपलब्ध रसायन के बराबर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहां है उपयोगी
मिथाइल लेवुलिनेट का उपयोग यातायात, चिकित्सा, कृषि एवं खाद्य उद्योगों में किया जाता है। एंटी फ्रीजिंग (ठंड से न जमना) गुण के कारण ठंडे एवं उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बायो डीजल में मिलाने, खाद्य पदार्थों में फ्लेवर, कृषि कार्यों में कीटनाशक, खरपतवार नाशक और पौधों के विकास केलिए किया जाता है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed