{"_id":"5dd2f4c28ebc3e54ff6bae1e","slug":"problem-akbarpur-news-knp526688339","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच ग्राम पंचायतों में बने शौचालय की होगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच ग्राम पंचायतों में बने शौचालय की होगी जांच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झींझक। झींझक ब्लाक में बनाए गए शौचालय में धांधली की शिकायत पर उपनिदेशक पंचायत ने एडीओ पंचायत को जांच के लिए टीम गठित करने के निर्देश दिए हैं। गठित की गई टीम प्राथमिक तौर पर पहले पांच गांव के 1868 शौचालयों की जांच करेगी। एडीओ पंचायत ने टीमों को दो दिन के भीतर जांच रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं।
झींझक ब्लाक के ग्रामीण क्षेत्रों में 6282 शौचालय का निर्माण कराया गया था। निर्माण कार्य के दौरान व बाद में लगातार अधिकारियों से शौचालय निर्माण में धांधली का आरोप लगता रहा है। मामले को संज्ञान में लेते हुए उपनिदेशक पंचायत ने झींझक एडीओ पंचायत को जांच के निर्देश दिए। इधर, एडीओ पंचायत दिनेश पांडेय ने सफाई कर्मियों की अलग-अलग टीम गठित कर दो दिन के भीतर जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। एडीओ पंचायत ने बताया कि छूटे हुए पात्र लाभार्थी के बने शौचालय में गड़बड़ी की शिकायत अधिकारियों से की गई है। इसके लिए पांच टीमें गठित कर दी गई हैं। यह टीमें पहले ब्लाक के किशौरा, रतनपुर, बचीतपुरवा, बनीपारा महाराज, मलिगांव में शौचालय की जांच करेगी। एडीओ पंचायत झींझक दिनेश पांडेय ने बताया कि सोमवार को 5 टीमें गठित कर दी गई है। इनमें 59 सफाई कर्मी हैं। पांच टीमें पांच गांव के शौचालय की जांच करेगी। इसकी जांच होने के बाद बची ग्राम पंचायतों के शौचालय की जांच कराई जाएगी। जांच में गड़बड़ी पाए जाने की रिपोर्ट अधिकारियों को भेजी जाएगी।