{"_id":"5d2f44598ebc3e6ca435e06c","slug":"prisoner-death-due-to-illness-in-etawah-prison","type":"story","status":"publish","title_hn":"इटावा जिला जेल में बीमारी से कैदी की मौत, हत्या के मामले में काट रहा था सजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इटावा जिला जेल में बीमारी से कैदी की मौत, हत्या के मामले में काट रहा था सजा
Wed, 17 Jul 2019 09:53 PM IST
शिखा पांडेय
यूपी डेस्क, अमर उजाला, इटावा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, इटावा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 17 Jul 2019 09:53 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा जिला कारागार में हत्या के एक मामले में सजा काट रहे एक कैदी की दमा की बीमारी के कारण हालत बिगड़ गई। बुधवार को उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जिला जेल में बंद कैदी रघुवीर (76) निवासी नगला पाती, थाना जसवंतनगर हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहा था। उसे 27 सितंबर 2014 को जिला जेल में भेजा गया था। जेलर रामकुबेर ने बताया कि रघुवीर बैरक नंबर नौ में बंद था।
बुधवार सुबह करीब चार बजे रघुवीर को दमा की बीमारी होने के कारण परेशानी हुई। इस पर उसे जेल अस्पताल में ही उपचार दिया गया। हालत अधिक खराब होने पर जिला अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।