फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   princess fame audition for miss north india

फेम मिस नॉर्थ इंडिया प्रिंसेज के लिए इस तरह से हुए ऑडिशन

Sat, 19 Nov 2016 08:37 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 19 Nov 2016 08:37 PM IST
विज्ञापन
princess fame audition for miss north india
जिसके सिर पर फेम मिस नार्थ इंडिया प्रिंसेज-2016 का ताज सजेगा उसे मारुति सुजुकी की सेलेरियो कार दी जाएगी - फोटो : अमर उजाला
डाबर फेम गोल्ड अल्ट्रा ब्लीच और अमर उजाला की ओर से कानपुर, विजय नगर के सरस्वती महिला महाविद्यालय में फेम मिस नॉर्थ इंडिया प्रिंसेज के लिए ऑडिशन हुआ। इसमें 58 छात्राओं ने हिस्सा लिया। इस मौके पर प्राचार्या नीरू निगम सिकोरिया सहित शिक्षिकाएं भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन

फेम मिस नॉर्थ इंडिया प्रिंसेज 2016 का शनिवार को सरस्वती महिला महाविद्यालय में अंतिम ऑडिशन हुआ। अब 21 नवंबर दिन सोमवार को शास्त्री नगर अतुल माहेश्वरी मार्ग स्थित होटल अनाइचा में सिटी फाइनल राउंड होगा। जिन युवतियों और छात्राओं ने अभी तक ऑडिशन नहीं दिया है, उन्हें इसमें सीधे ऑडिशन देने का एक अंतिम मौका भी दिया जा रहा है। ऑडिशन देने की इच्छुक युवतियां सिटी फाइनल राउंड से पहले ऑडिशन दे सकती हैं। बेहद मांग के बाद उन्हें यह अंतिम मौका दिया जा रहा है। दोपहर 12 बजे से ऑडिशन शुरू होगा। इसमें जिन युवतियों का सिटी राउंड में चयन होगा उन्हें दिसंबर के दूसरे सप्ताह में चंडीगढ़ में होने वाले फाइनल राउंड में भेजा जाएगा। जिसके सिर पर फेम मिस नार्थ इंडिया प्रिंसेज-2016 का ताज सजेगा उसे मारुति सुजुकी की सेलेरियो कार दी जाएगी। फेम मिस नार्थ इंडिया प्रिंसेज 2016 का टाइटल स्पॉन्सर डाबर फेम गोल्ड अल्ट्रा ब्लीच है। पावर्ड बाई स्पॉन्सर मारुति सुजुकी सेलेरियो, हेल्थ पार्टनर एचएसएल और फुटवियर पार्टनर कार्लटन लंदन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed