{"_id":"5b59fae84f1c1be94b8b6e3d","slug":"primary-school-principal-found-chewing-gutkha","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मास्टर साहब मिले गुटखा खाते, बच्चों को नहीं पता स्कूल की स्पेलिंग, फिर डीएम ने कही ये बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मास्टर साहब मिले गुटखा खाते, बच्चों को नहीं पता स्कूल की स्पेलिंग, फिर डीएम ने कही ये बात
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Thu, 26 Jul 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
बच्चों से सवाल पूछते डीएम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के फतेहपुर जिले में खजुहा विकास खंड के सहबाजपुर व फरीदपुर गांव का निरीक्षण करने पहुंचे डीएम ने गंदगी व जलभराव देख कड़ी नाराजगी जताई। हालात जल्द से जल्द सुधारने के निर्देश मातहतों को दिए गए। एक प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक को गुटखा खाते और बच्चों केे स्कूल की स्पेलिंग न बता पाने पर डीएम ने प्रधानाध्यापक पर नाराजगी जताई।
जिलाधिकारी आंजनेय कुमार सिंह सहबाजपुर प्राथमिक विद्यालय प्रथम में पहुंच गए। यहां प्रधानाध्यापक महेश कुमार को गुटखा खाने पर फटकार लगाई। वह कक्षा पांच की क्लास पहुंचे। यहां 12 बच्चों के स्थान पर मात्र पांच बच्चे मिले। जब वह स्कूल की स्पेलिंग नहीं बता पाए तो डीएम ने कहा कि गुरु का सम्मान तभी संभव है जब वह बच्चों को गुणवत्तापूर्ण अच्छी शिक्षा दे।

गांव का हाल देख बिफरे डीएम
- फोटो : अमर उजाला
गांव का भ्रमण करने के बाद तालाबों का सीमांकन करके अवैध कब्जे हटाने, छोटई पुरवा का नाला बनवाने, रास्तों की पुराई कराने के निर्देश देने के साथ ही जीर्ण शीर्ण दशा में पड़े प्राचीन शिव मंदिर का जीर्णोंद्धार कराने के लिए भी कहा।
इसके बाद समीप के गांव फ रीदपुर में स्थित आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। यहां गंदगी देख कार्यकर्ता पर नाराजगी जताई। गांव के रास्ते की पुराई करने के निर्देश दिए।
इसके बाद समीप के गांव फ रीदपुर में स्थित आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। यहां गंदगी देख कार्यकर्ता पर नाराजगी जताई। गांव के रास्ते की पुराई करने के निर्देश दिए।