फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Primary charges registered against seven in attacking principal and supporters

Kanpur News: प्रधान पति और समर्थकों पर हमला करने में सात पर प्राथमिकी दर्ज

Fri, 21 Nov 2025 11:28 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Nov 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
Primary charges registered against seven in attacking principal and supporters
हरपालपुर। अरवल थाना क्षेत्र के उमरौली जैतपुर के प्रधान पति और समर्थकों पर हमले में सात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। इसमें चार लोगों को नामजद किया गया है। ग्राम प्रधान ऊषादेवी ने तहरीर दी है। तहरीर में बताया कि बीते मंगलवार की शाम उनके पति विष्णु नारायण (45) बीते मंगलवार की शाम अपने भतीजे अनूप (15) और समर्थक रमेश तिवारी (49) के साथ करनपुर में बनी गोशाला में गए थे। यहां मवेशियों को सर्दी से बचाने के लिए तिरपाल डाल रहे थे। इसी दौरान लालपुर गांव निवासी राज कुमार, विनोद, सुधीर और पप्पू तीन और लोगों के साथ वहां आ गए। आरोप है कि इन लोगों ने फायरिंग करते हुए डंडों और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। घटना में विष्णु नारायण, अनूप और रमेश तिवारी घायल हो गए। अरवल थानाध्यक्ष अमित सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपियों केखिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed