फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Priest's murder in Jajmau out of the temple

जाजमऊ में मंदिर के बाहर पुजारी की हत्या

Sat, 05 Sep 2015 02:11 AM IST
अमर उजाला कानपुर
अमर उजाला कानपुर Updated Sat, 05 Sep 2015 02:11 AM IST
विज्ञापन
Priest's murder in Jajmau out of the temple
जाजमऊ तिराहा स्थित दुर्गा मंदिर के बाहर शुक्रवार देर रात पुजारी शिवनंदन
विज्ञापन
(60) की हत्या कर दी गई। उनके सिर पर गहरी चोट है। माना जा रहा है कि सिर पर भारी चीज के प्रहार से हत्या की गई है लेकिन पुलिस गोली मारने की बात से भी इंकार नहीं कर रही है। एसएसपी का कहना है कि प्रारंभिक जांच में प्रापर्टी का विवाद सामने आ रहा है।

अविवाहित शिवनंदन कुशवाहा नर्वल के महरौली गांव के निवासी थे और जाजमऊ में दुर्गा मंदिर तथा सिद्धनाथ मंदिर की सेवा करते थे। इसके साथ ही उनकी चाय की दुकान भी थी। इलाके के लोग उन्हें पुजारी जी कहते थे। 

शिवनंदन रोज रात मंदिरों की सेवा करने के बाद सिद्धनाथ घाट में गंगा किनारे जाकर सो जाते थे लेकिन शुक्रवार रात वे मंदिर के बाहर ही सो गए। पता चला है कि देर रात स्कूटी से तीन लोग आए थे और सोते में ही पुजारी के सिर पर वार करके हत्या कर दी।

चकेरी इंस्पेक्टर ने बताया कि पता चला है कि शिवनंदन की गांव में काफी जमीन है। इसको लेकर विवाद चल रहा था। देर रात एसएसपी, क्राइम ब्रांच, फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची।

एसएसपी का कहना है कि वारदात में किसी जानकार का ही हाथ लग रहा है। प्रापर्टी के बिंदु पर छानबीन शुरू की जा रही है। दो भाई और भतीजे आस-पास ही रहते हैं। उनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed