{"_id":"6299c914a04f30539b530098","slug":"president-visit-two-vehicles-of-president-s-fleet-collided-traffic-was-disrupted-for-20-minutes","type":"story","status":"publish","title_hn":"President Visit: राष्ट्रपति की फ्लिट के दो वाहनों की आपस में टक्कर, 20 मिनट तक यातायात रहा बाधित ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
President Visit: राष्ट्रपति की फ्लिट के दो वाहनों की आपस में टक्कर, 20 मिनट तक यातायात रहा बाधित
Fri, 03 Jun 2022 02:11 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Fri, 03 Jun 2022 02:11 PM IST
सार
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के परौंख निकलने के बीच उनकी फ्लिट के वाहनों की टक्कर हो गई। हालांकि किसी भी तरह के जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है।
विज्ञापन
घटना के बाद क्षतिग्रस्त वाहन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद अपने पैतृक गांव परौंख के दौरे पर पहुंच चुके हैं। इस बीच कानपुर में उनके काफिले में चल रही गाड़ियां आपस में टकरा गईं। हादसा मुरे कंपनी पुल के पास हुआ है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि गाड़ी तेज रफ्तार से बढ़ रही थी, तभी ड्राइवर ने अचानक ब्रेक लगा दिया। इससे पीछे चल रही गाड़ी आगे चल रही गाड़ी टकरा गई। हालांकि इस हादसे में किसी भी तरह की कोई जानमाल की क्षति नहीं हुई है।
विज्ञापन
वहीं, वाहनों के टकराने से लगभग 20 मिनट जाम लग गया। घटनास्थल पर मौजूद पुलिस ने काफी मशक्कतों के बाद वाहन हटवाकर जाम खुलवाया।