फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   President visit, President Kovind will come to Kanpur on June 3

President Visit: तीन जून को ही कानपुर आ जाएंगे राष्ट्रपति कोविंद, खास लोगों से करेंगे मुलाकात

Sun, 29 May 2022 12:39 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 29 May 2022 12:39 AM IST
सार

कानपुर में राष्ट्रपति के आगमन की तैयारियां जोरों पर हैं। राष्ट्रपति के परौंख आने पर युवाओं को ओपन जिम की सौगात मिलेगी। राष्ट्रपति के पैतृक गांव परौंख स्थित प्राथमिक विद्यालय के बच्चे डायनिंग शेड के नीचे भोजन करेंगे।

विज्ञापन
President visit, President Kovind will come to Kanpur on June 3
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद तीन जून को देहात जिले के परौंख में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के बाद उसी शहर आ जाएंगे। यहां सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे। दूसरे दिन सुबह प्रमुख लोगों से मुलाकात के बाद मर्चेंट चैंबर के 90 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में होने वाले कार्यक्रम में शामिल होंगे।
विज्ञापन


राष्ट्रपति के  आगमन को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। सर्किट हाउस में राष्ट्रपति जिन लोगों से मुलाकात करेंगे, उनकी सूची राष्ट्रपति भवन से जारी की जाएगी। बताया जा रहा कि राष्ट्रपति से मिलने के लिए पिछले एक महीने के अंतराल में 100 से अधिक लोगों ने पत्र भेजा है।
विज्ञापन


वहां से पूरी तहकीकात के बाद सूची फाइनल होगी। यह सूची उनके आगमन के तीन दिन पहले जारी हो सकती है। जानकारी के अनुसार चार जून को मर्चेंट चैंबर के कार्यक्रम के बाद राष्ट्रपति यहां से गोरखपुर, उसके बाद लखनऊ में हिस्सा लेंगे। तीन जून को परौंख में प्रधानमंत्री मोदी भी राष्ट्रपति के साथ रहेंगे। वहां कार्यक्रम समाप्त होने के बाद प्रधानमंत्री दिल्ली चले जाएंगे। इस बीच यह भी पता चला है कि राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तीन को परौंख आने के बाद चार को महानगर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राथमिक स्कूल में बच्चे डायनिंग शेड के नीचे खाएंगे खाना
राष्ट्रपति के पैतृक गांव परौंख स्थित प्राथमिक विद्यालय के बच्चे डायनिंग शेड के नीचे भोजन करेंगे। चार लाख रुपये से शेड का निर्माण हो रहा है। वर्तमान में यहां 194 बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं। यहां बनी पोषण वाटिका में उगाई जा रहीं हरी सब्जियों से खाना तैयार किया जाएगा। विद्यालय को सजाने-संवारने के साथ ही कक्षों को महापुरुषों का नाम दिया गया है। राष्ट्रपति के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी आएंगे। इसे लेकर प्रशासनिक अमला गांव की व्यवस्थाएं चौकस करने में जुटा है।

13 लाख से बन रहा ओपन जिम
राष्ट्रपति के परौंख आने पर युवाओं को ओपन जिम की सौगात मिलेगी। गांव में 9000 स्क्वायर फीट में 13 लाख की लागत से ओपन जिम बनाया जा रहा है। जिम के चारों तरफ 81 मीटर लंबा पाथ-वे भी बन रहा है।

मिलन केंद्र जाने वाली सड़क का नाम रामनाथ कोविंद मार्ग
परौंख की एक सड़क का नाम रामनाथ कोविंद मार्ग रखा गया है। मिलन केंद्र (राष्ट्रपति का पैतृक आवास) के सामने से गुजरी सड़क को राष्ट्रपति का नाम दिया गया है। मार्ग पर उनके नाम का बोर्ड भी लग गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed