Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आते ही अपने शहर की यादों में खो गए राष्ट्रपति, बोले- परंपरा और आधुनिकता का संगम है कानपुर

Sat, 30 Nov 2019 05:38 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 30 Nov 2019 05:38 PM IST
विज्ञापन
President ram nath kovind lost in memories of his city Kanpur, as soon as he arrived
कानपुर पहुंचे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद - फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद शनिवार को अपने शहर कानपुर पहुंचकर फिर से यहां की यादों में खो गए। उन्होंने कहा कि कानपुर आकर उन्हें खुशी मिलती है। सिर्फ इसलिए नहीं कि वह कानपुर के निवासी हैं, बल्कि इसलिए कि यह एक जीवंत शहर है।
Trending Videos
President ram nath kovind lost in memories of his city Kanpur, as soon as he arrived
कानपुर पहुंचे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद - फोटो : अमर उजाला
यहां परंपरा और आधुनिकता का अनूठा संगम है। वह शनिवार को पीएसआईटी में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय कांफ्रेंस के उद्घाटन अवसर पर बोल रहे थे। राष्ट्रपति ने कहा कि कानपुर हमेशा आधुनिक तकनीक से जुड़ा रहा है। यहां के सबसे पुराने तकनीकी संस्थान आईआईटी कानपुर और एचबीटीयू ने देश और दुनिया में आधुनिक तकनीक के कई मानक स्थापित किए हैं।
President ram nath kovind lost in memories of his city Kanpur, as soon as he arrived
कानपुर पहुंचे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद - फोटो : अमर उजाला
टेक्सटाइल इंडस्ट्री के साथ ही मिलों के रूप में यहां इंडस्ट्रियल हब भी है। उन्होंने कहा कि कानपुर उत्तर प्रदेश का ऐसा पहला औद्योगिक क्षेत्र है, जिसे प्रदेश की औद्योगिक राजधानी का दर्जा प्राप्त है। इतना ही नहीं इसे एशिया का मैनचेस्टर भी कहा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
President ram nath kovind lost in memories of his city Kanpur, as soon as he arrived
कानपुर पहुंचे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि तकनीक को मानवीय दृष्टिकोण से कैसे उपयोग किया जाता है, कानपुर को इसकी बखूबी समझ है। इसका जीता जागता उदाहरण यहां स्थापित एल्मिको संस्थान है, जहां उच्च तकनीक के माध्यम से लोगाें को खुशी बांटी जाती है।
विज्ञापन
President ram nath kovind lost in memories of his city Kanpur, as soon as he arrived
कानपुर पहुंचे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद - फोटो : अमर उजाला
यहां बनाए जाने वाले कृत्रिम अंगों के जरिए अनगिनत लोगों को नई जिंदगी दी जा रही है। इस दिशा में लगातार नई तकनीक पर फोकस किया जा रहा है। यह काफी सुखद है। इस दौरान उन्होेंने पीएसआईटी को आधुनिक तकनीक को बढ़ावा देने वाला संस्थान बताया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed