यूपी एमपी में आतंक का दूसरा नाम रहे डाकू बबुली कोल की पत्नी गुड़िया देवी की दूसरी शादी के 12वें दिन मांग फिर से उजड़ गई है। आपको बता दें कि बबुली की मौत के बाद गुड़िया ने 18 नवंबर को मध्य प्रदेश के रीवा के उपहटी मोहल्ला निवासी व्यापारी अनिल उर्फ सुनील सिंह से धूमधाम के साथ विवाह रचाया था। उसके पति अनिल सिंह की शुक्रवार को हार्ट अटैक से मौत हो गई। पति एक वैवाहिक कार्यक्रम में रिश्तेदार के घर गया था।
2 of 5
पति सुनील संग धूमधाम से लिए थे सात फेरे
- फोटो : अमर उजाला
डाकू बबुली कोल जब पुलिस मुठभेड़ में मारा गया तो उसकी पत्नी ने अनिल सिंह के साथ धूमधाम के साथ शादी की थी। शादी के अभी 11 दिन ही बीते थे कि उसके पति अनिल सिंह जो अपने रिश्तेदार छग चिरमिरी गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए गया था। वहां उसे हार्टअटैक आ गया। डाकू बबुली कोल की पत्नी गुड़िया देवी ने डाकू बबुली से पहले एक युवक से विवाह रचाया था।
3 of 5
बबुली कोल की पत्नी गुड़िया
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद बबुली से शादी की। जब बबुली की मौत हो गई तो रीवा के व्यापारी से शादी रचाई थी। इस तरह से अनिल उसका तीसरा पति था जिसकी मौत हो गई। आपको बताते चलें कि इसी साल दो माह पूर्व 14 सितंबर को मप्र के सतना जिले के मझगवा थाना क्षेत्र के जंगल में डाकू बबुली कोल और डाकू लवलेश कोल के मारे जाने के बाद से उनके परिजन इधर उधर फिर रहे हैं। खासकर डाकू बबुली की पत्नी गुड़िया देवी अपनी इकलौती पुत्री के साथ जीविकोपार्जन के लिए मजदूरी कर रही थी।
4 of 5
मंदिर में गुड़िया ने रचाई थी शादी
- फोटो : अमर उजाला
जिले की सीमा से सटे रीवा मप्र जिले के सिरमौर थानाक्षेत्र के गांव डाढ़ में डाकू बबुली की पत्नी गुड़िया देवी मजदूरी कर जीवन यापन कर रही थी। इसी बीच ब्याज पर रुपये देने का काम करने वाले रीवा निवासी सुनील उर्फ अनिल कुमार का भी मजदूरों को उधार दिए रुपये वसूलने का भी आना जाना था। तभी उसकी गुड़िया देवी से मुलाकात हो गई। दरअसल सुनील उर्फ अनिल की चित्रकूट जिले के पाठा क्षेत्र में रिश्तेदारी है। जहां उसका आना जाना है।
5 of 5
डाकू बबुली कोल एवं पत्नी गुड़िया
- फोटो : अमर उजाला
चित्रकूट मानिकपुर क्षेत्र की गुड़िया देवी के होने से बोलचाल होने लगी। सुनील उर्फ अनिल सिंह ने बताया था कि उसे पता चल गया है कि गुड़िया डाकू बबुली की पत्नी थी। उसके मारे जाने के बाद गुड़िया की रजामंदी से ही उसने शादी की है। गौरतलब है कि सुनील की अभी तक शादी नहीं हुई थी। सिरमौर के शिवमंदिर में दोनों ने एक दूसरे को माला पहनाकर शादी की थी।