{"_id":"5ddfe74e8ebc3e54827708b7","slug":"president-likes-to-eat-less-chili-spices-made-in-olive-oil","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ऑलिव ऑयल में बना कम मिर्च मसाले का खाना पसंद करते हैं राष्ट्रपति जबकि पत्नी को पसंद है तीखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑलिव ऑयल में बना कम मिर्च मसाले का खाना पसंद करते हैं राष्ट्रपति जबकि पत्नी को पसंद है तीखा
Fri, 29 Nov 2019 02:27 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 29 Nov 2019 02:27 AM IST
विज्ञापन
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रपति दोपहर का भोजन छत्रपति शाहू जी महाराज यूनिवर्सिटी में, हाई-टी और डिनर सर्किट हाउस में करेंगे। पांच सितारा होटल लैंडमार्क के शेफ राष्ट्रपति के भोजन की तैयारी करेंगे। राष्ट्रपति और मुख्यमंत्री के लिए अलग अलग भोजन तैयार होगा।
राष्ट्रपति केवल ऑलिव ऑयल और मुख्यमंत्री देसी घी में बना खाना ही खाते हैं। मुख्यमंत्री बिना प्याज लहसुन का खाना खाते हैं। राज्यपाल की ओर से खाने की कोई स्पेशल फरमाइश नहीं आई है। राष्ट्रपति ज्यादा तीखा खाना नहीं पसंद करते हैं जबकि उनकी पत्नी को तीखा खाना पसंद हैं।

मुख्यमंत्री केवल स्टील के बर्तनों में ही खाना खाते हैं। होटल लैंडमार्क के शेफ को खाना बनाने की जिम्मेदारी जरूर मिली है, लेकिन खाना राष्ट्रपति की टेबल पर उनके निजी खानसामे के परखने के बाद ही जाएगा। राष्ट्रपति के लिए खाना बनाने वाले होटल के शेफ बलराम कहते हैं कि उनको भिंडी बेहद पसंद है।
इसके अलावा शुगर फ्री गाजर का हलवा भी दोपहर की सूची में शामिल किया गया है। राष्ट्रपति के लिए हाई-टी और डिनर का इंतजाम सर्किट हाउस में किया गया है। हाई-टी में ग्रीन टी, चाय कॉफी के अलावा समोसा, कटलेट और कुकीज है। बलराम कहते हैं कि उनके साथ तीन लोगों की टीम यूनिवर्सिटी और सर्किट हाउस भोजन की व्यवस्था करने जाएगी।

ये है मेन्यू
लंच: टमैटो बेसिल सूप, ग्रीन सलाद, मिक्स वेज रायता, खल्लड़ पनीर (खड़े मसालों से बना हुआ), गोभीमटर, भिंडी, लौकी चना, टिंडी भुर्जी, मेथी वेजिटेबल कोफ्ता, पीली दाल तड़का, मल्टीग्रेन तवा रोटी और शुगर फ्री गाजर का हलवा।
डिनर: रोसटेड पंपकिन सूप या मनचाओ सूप, ग्रीन सलाद, मिंट बूंदी रायता, पालक पनीर, जीरा आलू, दाल पंच मेल, वेजिटेबल कोफ्ता, जीरा राइस, लौकी की खीर और गुलाब जामुन।