फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   President Hotel Case of Kanpur, accused sent to jail, MLA's posters removed from hotel

President Hotel Case: आरोपी भेजा गया जेल, होटल से उतारे गए विधायक के पोस्टर, जानिए क्या है पूरा मामला

Thu, 22 Sep 2022 08:21 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 22 Sep 2022 08:21 PM IST
सार

एक होटल को 20 साल बाद दोबारा बेच देने का मामला सामने पर बवाल मच गया है। बताया जा रहा है कि जिस मालिक ने विजय कपूर एंड कंपनी को होटल बेचा था। उसी ने 21 सितंबर को चरनजीत के नाम रजिस्ट्री भी की।

विज्ञापन
President Hotel Case of Kanpur, accused sent to jail, MLA's posters removed from hotel
president hotel case - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में प्रेसीडेंट होटल को लेकर चल रहे बवाल में पुलिस ने गुरुवार को चरनजीत उर्फ बंटी को जेल भेज दिया। होटल पर टांगे गए सत्ताधारी विधायक के पोस्टर उतार दिए गए। अन्य आरोपियों की तलाश में टीमें लगी हैं। इस बीच पुलिस की जांच में खुलासा हुआ कि होटल के जो मुख्य मालिक थे।

विज्ञापन

उन्होंने 21 सितंबर की रात को चरनजीत के नाम से होटल की रजिस्ट्री कर दी थी। रजिस्ट्री फर्जी है सही इसकी जानकारी की जा रही है। डीसीपी साउथ प्रमोद कुमार ने बताया कि मामले की जांच की गई तो पता चला कि 2002 में बलवंत राय कपूर व उनके परिवार वालों ने होटल की रजिस्ट्री विजय कपूर, संजय कपूर, नीरज व अजय के नाम पर की थी।
विज्ञापन

2011 से चरनजीत लीज पर होटल चला रहा था, जिसका एग्रीमेंट इसी साल फरवरी में खत्म हो गया था। तब से अब तक उसने होटल खाली नहीं किया था। जब गहनता से जांच की गई, तब पता चला कि 21 सितंबर की रात होटल की रजिस्ट्री चरनजीत के नाम से कर दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी के आधार पर वह खुद को मालिक बता रहा है। डीसीपी ने बताया कि रजिस्ट्री कैसे की गई...इसकी जांच की जा रही है, जो भी इसमें शामिल होंगे उन पर कार्रवाई की जाएगी।

यह हुई थी घटना
फजलगंज स्थित प्रेसीडेंट होटल को लेकर पिछले काफी समय से विवाद चल रहा है। 17 सितंबर को मुख्य मालिक अजय डंक समेत अन्य पहुंचे थे, तो होटल को चलाने वाले चरनजीत ने एक विधायक के गुर्गों को बुलाकर उनको खदेड़ दिया था।

पुलिस ने चरनजीत, गुरमीत सिंह, रनदीप सिंह व हरमीत सिंह समेत 40 पर हत्या के प्रयास समेत गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर चरनजीत को गिरफ्तार किया था। गुरुवार को वह जेल भेजा गया।

मामले की जांच की जा रही है। होटल संबंधी सभी दस्तावेज जुटाए जा रहे हैं। अगर होटल की रजिस्ट्री दो बार की गई तो बेचने वालों पर भी कार्रवाई की जाएगी। अगर आरोपी ने खुद फर्जी रजिस्ट्री कराई होगी तो उस पर और सख्त कार्रवाई होगी।  -प्रमोद कुमार, डीसीपी साउथ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed