फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Preparations to change the look of 12 municipal schools

Kanpur News: नगर निगम के 12 स्कूलों की सूरत बदलने की तैयारी

Mon, 11 Aug 2025 01:34 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 Aug 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
Preparations to change the look of 12 municipal schools
कानपुर। जर्जर हालत में जूझ रहे नगर निगम के 12 माध्यमिक स्कूलों की जल्द ही सूरत बदलने की तैयारी है। जर्जर स्कूलों की रिपोर्ट बनाकर नगर निगम में दी जाएगी। इसके बाद बजट आवंटित किया जाएगा। अपर नगर आयुक्त ने सिविल के मुख्य अभियंताओं को यह आदेश दिया है। 15 दिनों के भीतर रिपोर्ट बनाकर देने के लिए कहा है।
विज्ञापन

शहर में कई नगर निगम के स्कूल जर्जर हालत में हैं। कहीं लैब ध्वस्त है तो कहीं बैठने के लिए कमरे नहीं हैं। प्लास्टर झड़ता रहता है। सिविल अभियंताओं की रिपोर्ट के आधार बने प्रस्ताव के बाद नगर निगम के अधिकारी खुद स्कूल में जाकर वहां प्रस्तावित कार्यों का सत्यापन करेंगे। इसके बाद वे अंतिम रिपोर्ट अपर नगर आयुक्त तक पहुंचाएंगे। नगर निगम विद्यालयों के प्रधानाचार्यों का कहना है कि कई स्कूलों में काफी परेशानी है। फर्नीचर और शौचालय तक नहीं है। कई बार इन बिंदुओं पर प्रस्ताव बनाकर दिए जा चुके हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। उनका कहना है कि जर्जर स्कूलों की वजह से छात्र भी पढ़ने नहीं आते। तस्वीर बदलने के बाद शिक्षकों को अध्यापन और विद्यार्थियों को अध्ययन कार्य कराने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन

.............

नगर निगम (शिक्षा विभाग) के अंतर्गत ये स्कूल हैं संचालित

नगर निगम बालिका विद्यालय इंटर काॅलेज चुन्नीगंज , नगर निगम एमजी इंटर काॅलेज सिविल लाइंस, नगर निगम बालिका इंटर काॅलेज सर्वोदयनगर, नगर निगम बालिका इंटर काॅलेज तिलकनगर, रतन शुक्ल नगर निगम इंटर काॅलेज जूही बसंतीनगर, डीपीएस नगर निगम इंटर काॅलेज नवाबगंज, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जूही, गांधी संगीत महाविद्यालय सिविल लाइंस, आरबीआरडी नगर निगम बालिका इंटर कालेज नवाबगंज, गांधी स्मारक नगर निगम इंटर काॅलेज गोविंदनगर, किदवईनगर बालिका नगर निगम इंटर काॅलेज किदवईनगर, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चुन्नीगंज, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय काकादेव, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय किदवईनगर।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed