फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Preparations for Ramotsav, Vishwa Hindu Parishad did Bhoomi Pujan, celebration with pushpak viman

रामोत्सव की तैयारी: पुष्पक विमान में विराजेंगे हजारों प्रभु श्रीराम, राम का रूप धरकर आएंगे 21 जिलों के हजारों युवा

Sun, 03 Apr 2022 11:38 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 03 Apr 2022 11:38 AM IST
सार

कानपुर में विश्व हिंदू परिषद का रामोत्सव समारोह 17 अप्रैल को रेलवे ग्राउंड,  निरालानगर में होगा। रामोत्सव का मंच पुष्पक विमान जैसा बनाया जाएगा। इस पर राम का स्वरूप धरकर आने वाले युवाओं के बैठने की व्यवस्था रहेगी। मंच के पास सेल्फी प्वाइंट भी बनाया जाएगा। साथ ही हिंदू धर्म से जुड़े विभिन्न पंथों की झांकियां आकर्षण का केंद्र होंगी। 

विज्ञापन
Preparations for Ramotsav, Vishwa Hindu Parishad did Bhoomi Pujan, celebration with pushpak viman
विश्व हिंदू परिषद, कानपुर प्रांत की ओर से रामोत्सव के आयोजन के लिए होता भूमि पूजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण आरंभ होने की खुशी में विहिप, विश्व हिंदू परिषद हर गांव को राममय करने की तैयारी में है। इसी क्रम में 17 अप्रैल को महानगर में आयोजित होने वाले रामोत्सव में 21 जिलों के छह हजार गांवों से एक-एक युवा मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का रूप धरकर पहुंचेंगे।

विज्ञापन

शनिवार को निराला नगर स्थित रेलवे मैदान में विहिप के पदाधिकारियों ने भूमिपूजन कर आयोजन की तैयारियां शुरू कीं। रामोत्सव का मंच पुष्पक विमान जैसा बनाया जाएगा। इस पर राम का स्वरूप धरकर आने वाले युवाओं के बैठने की व्यवस्था रहेगी।   
विज्ञापन

पुष्पक विमान में बैठे हुए प्रभु श्रीराम के होंगे दर्शन
यह रामोत्सव अपने आप में खास होने जा रहा है, क्योंकि यहां कानपुरवासियों को पुष्पक विमान में बैठे हुए प्रभु श्रीराम के दर्शन होंगे। इन पर वायुयान से पुष्पवर्षा भी होगी। इसकी तैयारियों को लेकर शनिवार से ही आयोजन स्थल पर भव्य पुष्पक विमान बनने लगेगा, जिसमें कानपुर प्रांत के 6000 ग्रामों से आए हुए हजारों प्रभु श्रीरामजी के स्वरूप, हनुमानजी विराजेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह विश्व के इतिहास में प्रथम अवसर होगा, जब जनमानस प्रत्यक्ष पुष्पक विमान में बैठे हुए हजारों प्रभु श्रीराम जी के स्वरूपों का दर्शन करेगा।
बनेंगे सेल्फी पॉइंट और झांकियां
महर्षि वशिष्ठ जी की परंपरा के पूज्य संतों समेत सनातन संस्कृति के विभिन्न आयामों, पंथों, पूज्य संत भी समरसता मंच पर विराजेंगे। हिंदू समाज के विभिन्न पंथों की भी भव्य झांकियों के साथ सेल्फी पॉइंट भी बनाए जाएंगे। महाराष्ट्र के युद्धक वाद्ययंत्रों के प्रदर्शन के साथ ही शिव गर्जना भी होगी। साथ ही, 21 लालित्य कलाओं का प्रदर्शन और 21 प्रतिभाओं का भी अलंकरण होगा। आयोजन में लाखों रामभक्तों के बैठने की व्यवस्था के विशाल पंडाल को 20 ब्लॉकों में बांटा जाएगा। 
कार्यक्रम में ये रहे मौजूद
कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक महेश त्रिवेदी, अमित पांडेय, विवेक द्विवेदी, गंगानारायण मिश्र, ओमेंद्र अवस्थी, राजेश त्रिपाठी, आशीष गुप्ता, आशीष त्रिपाठी, नवीन सिंह, संत सिंह, पंकज शुक्ल, अनुराग, युवराज, प्रशांत, वैभव, अक्षय, रौनक, सौरभ, समेत कानपुर प्रांत के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed