{"_id":"64426c10df3df0a8610186e8","slug":"preparations-for-marriage-were-going-on-in-the-house-the-girl-absconded-with-her-lover-with-jewelry-and-cash-2023-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj: घर में चल रही थी शादी की तैयारी, जेवर-नगदी लेकर प्रेमी संग युवती फरार, पिता बोले- नहीं था कोई दबाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj: घर में चल रही थी शादी की तैयारी, जेवर-नगदी लेकर प्रेमी संग युवती फरार, पिता बोले- नहीं था कोई दबाव
Fri, 21 Apr 2023 04:28 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Fri, 21 Apr 2023 04:28 PM IST
सार
Kannauj News: तालग्राम थाना क्षेत्र में एक युवती अपने प्रेमी संग फरार हो गई। उसके घर में शादी की तैयारियां चल रहीं थीं। युवती घर से करीब एक लाख रुपये की नकदी, गहने और कपड़े ले गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
कन्नौज जिले में तालग्राम थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवती अपनी शादी से 36 दिन पहले अपने प्रेमी संग फरार हो गई। जाते-जाते युवती अपने साथ गहने और नकदी भी ले गई है। पीड़ित पिता ने थाने में शिकायत दी है।युवती के पिता ने बताया कि 26 मई को बेटी की शादी होनी थी।
विज्ञापन
पांच दिन पहले वह परिवार सहित शादी की शॉपिंग के लिए बाजार चला गया। वापस आए तो देखा बेटी घर पर नहीं थी। रिश्तेदारों और आसपास तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। युवती के पिता का आरोप है कि बाद में उसकी बेटी पड़ोसी गांव ताहपुर के एक युवक के साथ चली गई है।
विज्ञापन
घर से करीब एक लाख रुपये की नकदी, गहने और कपड़े ले गई है। मजदूरी करके परिवार का गुजारा करने वाले पिता का कहना है कि शादी के लिए किसी से उधार लेकर घर में रुपये रखे थे। बेटी पर शादी को लेकर किसी प्रकार का दबाव नहीं था। थाना प्रभारी देवेश कुमार पाल का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन