फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Pregnant woman died in fatehpur up

फतेहपुर: ससुरालीजनों की पिटाई से घायल महिला ने तोड़ा दम, पति ने गर्भवती पत्नी के पेट में मारी थी लात

Tue, 07 Jul 2020 08:46 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 07 Jul 2020 08:46 PM IST
विज्ञापन
Pregnant woman died in fatehpur up
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : गूगल
फतेहपुर जिले में ससुरालीजनों की पिटाई से बेदम महिला 29 दिन बाद आखिरकार जिंदगी से जंग हार गई। कानपुर में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजन उसका शव लेकर पुलिस के पास पहुंचे। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया है। मामले में 16 जून को दर्ज एफआईआर में अब पुलिस दहेज हत्या की धाराएं और बढ़ाएगी।
विज्ञापन


मलवां थानाक्षेत्र के कांधी गांव निवासी मोतीलाल की बेटी लक्ष्मी (20) की शादी 27 जून 2018 को बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के अमेना गांव निवासी गंगा प्रसाद के बेटे राजकुमार के साथ हुई थी। मोतीलाल का आरोप है कि शादी के समय ही एक लाख की मांग को लेकर ससुरालीजनों ने लक्ष्मी को विदा कराने से मना किया था।
विज्ञापन


कुछ लोगों की मध्यस्थता में दो साल बाद रुपये देना तय हुआ था। इसके बाद बेटी को लगातार ससुरालीजन प्रताड़ित करते थे। जनवरी में उन्होंने एक लाख रुपये दिए थे। सात जून को मारपीट कर बेटी को घर से निकालने लगे। विरोध करने पर सात-आठ माह की गर्भवती बेटी के पेट में राजकुमार ने लात मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद कमरे में बंद कर पीटा। बेटी की हालत बिगड़ने की पड़ोसियों ने सूचना दी। वह लोग पहुंचे और बेटी को जिला अस्पताल लेकर आए। यहां डाक्टर ने बेटी का आपरेशन किया, जिससे मरा बच्चा हुआ। आठ जून को हालत बिगड़ने पर डाक्टर ने लक्ष्मी को कानपुर हैलट रेफर किया था। सोमवार शाम को लक्ष्मी ने हैलट में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।


कोतवाल सत्येंद्र सिंह ने बताया कि पिता मोतीलाल की तहरीर पर पुलिस ने पति राजकुमार, ससुर गंगाप्रसाद, ननद गुड़िया, देवर शिवकुमार और सास के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट 16 जून को रिपोर्ट दर्ज की थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद एफआईआर में धाराओं को बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed