{"_id":"5989ef2d4f1c1b896c8b45fa","slug":"pregnant-suspecious-death-husband-says-found-some-cut-hair-in-room","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गर्भवती की संदिग्ध मौत, पति बोला- 'चीखने के बाद कमरे में बेहोश मिली, पास में पड़े थे कटे हुए बाल'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्भवती की संदिग्ध मौत, पति बोला- 'चीखने के बाद कमरे में बेहोश मिली, पास में पड़े थे कटे हुए बाल'
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Wed, 09 Aug 2017 09:13 AM IST
विज्ञापन
डेमो
इस मामले में गर्भवती की मौत की गुत्थी उलझती नजर आ रही है। क्योंकि इस मामले के साथ एक ऐसा मामला जुड़ गया है जो खुद अभी तक एक राज बना हुआ है। मामला जुड़ा है चोटी कटने की घटना से। गर्भवती महिला के पति का कहना है कि उसे घटना के वक्त कमरे में कुछ कटे हुए बाल मिले...
विज्ञापन
डेमो
मामला फर्रुखाबाद के कंपिल कस्बे के मोहल्ला माझगांव का है। यहां मंगलवार सुबह संदिग्ध हालात में एक गर्भवती महिला की मौत हो गई। मायकेवालों ने पति के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने भी पति पर ही हत्या किए जाने की आशंका जताई है। लेकिन उसका कहना कुछ और ही है...
विज्ञापन
विज्ञापन
डेमो
कंपिल थाना क्षेत्र के गांव भीमनगर निवासी संजू की शादी करीब एक साल पहले शाहजहांपुर जिले के बरौर थाना क्षेत्र के जरौरी गांव निवासी रीना देवी (26) से हुई थी। रीना पांच माह की गर्भवती थी। संजू कंपिल के मोहल्ला माझगांव पश्चिम निवासी सुरेश गुप्ता के यहां गल्ला की दुकान पर नौकरी करता है। दुकान के ऊपरी हिस्से में बने कमरे में वह छह महीने से पत्नी के साथ रह रहा है। संजू ने बताया कि सुबह करीब साढ़े आठ बजे काम करने के लिए नीचे आया था।
डेमो
साढ़े 10 बजे अचानक पत्नी के चीखने की आवाज आई। वह ऊपर पहुंचा तो रीना बेहोश पड़ी थी। उसके कुछ बाल कटे पड़े थे। एबुंलेस से कंपिल सीएचसी लेकर पहुंचा, जहां चिकित्सा अधीक्षक डॉ. पीएस कमल ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव लेकर भीमनगर पहुंचा। पुलिस ने जांच पड़ताल की। दूसरी तरफ देर शाम रीना का भाई जरौली निवासी धर्मवीर उर्फ मिट्ठू जाटव ने पति के खिलाफ थाने में दहेज के लिए हत्या करने की रिपोर्ट लिखाई।
डेमो
आरोप लगाया कि संजू और रीना ने प्रेम विवाह किया था। संजू स्पेलर लगाना चाहता था। इसके लिए वह रीना से मायके से दो लाख रुपये लाने के लिए दबाव बना रहा था। असमर्थता जताने पर गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद चोटी कटने की कहानी रच दी। थानेदार का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। सीओ नरेश कुमार ने भी हत्या की आशंका जताई है। उनका कहना है कि कमरे में टूटी हुई चूड़ियां मिली है। गले पर नाखून के निशान भी मिले हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्थिति साफ होगी।
-मायकेवालों ने दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया
-पुलिस ने पति को किया गिरफ्तार
-मायकेवालों ने दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया
-पुलिस ने पति को किया गिरफ्तार