{"_id":"625f0c6586197b717661dad1","slug":"pregnant-operation-on-makeshifter-table-lack-of-resources-in-ot-of-rasulabad-chc-akbarpur-news-knp692154149","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुगाड़ के टेबल पर गर्भवती का ऑपरेशन, रसूलाबाद सीएचसी की ओटी में संसाधनों की कमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जुगाड़ के टेबल पर गर्भवती का ऑपरेशन, रसूलाबाद सीएचसी की ओटी में संसाधनों की कमी
विज्ञापन
रसूलाबाद सीएचसी में जुगाड़ की टेबल। संवाद
- फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात/रसूलाबाद। रसूलाबाद सीएचसी में माह भर पहले ही गर्भवती का ऑपरेशन से प्रसव कराने की सुविधा शुरू हुई है। इसके बाद भी अस्पताल की ओटी में संसाधनों की कमी बनी हुई है।
डॉक्टर जुगाड़ के टेबल पर गर्भवती का ऑपरेशन करते हैं। वहीं, सालों से एक्सरे के लिए टेक्नीशियन की तैनाती है, लेकिन आज तक मशीन नहीं आ पाई है।
रसूलाबाद सहित चार सीएचसी में कुछ समय पहले स्त्री रोग विशेषज्ञ की तैनाती हुई थी। इसके बाद अभी तक सिर्फ रसूलाबाद सीएचसी में ही ऑपरेशन से प्रसव की सुविधा शुरू हो पाई है।
यहां अब तक 20 से ज्यादा गर्भवती का ऑपरेशन से प्रसव कराया गया है। यहां की ओटी में ऑपरेशन करने के लिए महिलाओं को लिटाने वाली टेबल पुरानी व कई जगहों से बंधी हुई है। मरीज के लेटने पर यह टेबल एक तरफ झुक जाती है।
विज्ञापन
इससे महिला के गिरने का खतरा रहता है। इसी तरह सीएचसी में पांच वर्ष से एक्स-रे टेक्नीशियन पूजा की तैनाती है, लेकिन आज तक मशीन की व्यवस्था नहीं हो सकी है। इससे वह सीएचसी में डाटा फीडिंग का काम कर रही हैं। सीएचसी में आने वाले मरीजों को प्राइवेट पैथोलॉजी एक्सरे करना पड़ता है।
कई बार हुआ पत्राचार
रसूलाबाद सीएचसी के अधीक्षक डॉ. आशीष मिश्रा ने बताया कि एक्सरे मशीन और ऑपरेशन टेबल के लिए कई बार सीएमओ कार्यालय को पत्र भेजा गया है। अभी तक यह सुविधा उपलब्ध नहीं हो पाई।
रसूलाबाद सीएचसी में संसाधनों को पूरा करने के लिए विभाग को पत्राचार किया है। वहां से अनुमति मिलने के बाद एक्सरे मशीन और ऑपरेशन टेबल की खरीद होगी। - डॉ. एके सिंह, सीएमओ