फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Preet heart can make new records in Limca Book

लिम्का बुक में नया रिकॉर्ड बना सकती हैं दिलप्रीत

Sat, 23 Jan 2016 02:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर Updated Sat, 23 Jan 2016 02:02 AM IST
विज्ञापन
Preet heart can make new records in Limca Book

हैडर्ड हाईस्कूल में कक्षा 8 की छात्रा दिलप्रीत कौर ने शुक्रवार को गैंजेज क्लब में ‘गिनीज बुक आफ वर्ल्ड रिकार्डस’ के लिए दो नये रिकार्ड बनाने का सफल प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


ये रिकार्ड 10 सेकेंड में ‘2 डिजिट 50  रो’ जोड़ने और 21 सेकेंड में ‘1 डिजिट 100 रो’ जोड़ने का है। इस मौके पर दिल्ली से आए लिम्का बुक के अनंत कसिबतला ने दिलप्रीत के रिकार्ड की रिकार्डिंग कर उनकी सराहना की। दिलप्रीत इससे पहले ‘4 डिजिट डिवाइडेड बाइ 2 डिजिट’ का रिकार्ड बना चुकी हैं।
विज्ञापन


दिलप्रीत ने यह सभी रिकार्ड अबेकस थ्योरी में प्रैक्टिस के जरिए बनाए हैं। बताया गया लिम्का बुक टीम कुछ दिन बाद अपना रिजल्ट बताएगी। मुख्य अतिथि डीएम कौशल राज शर्मा और अतिथि विधायक अजय कपूर ने दिलप्रीत को उनकी प्रतिभा के लिए सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में दिलप्रीत ने अबेकस थ्योरी के जरिए अपनी कला का प्रदर्शन भी किया। कार्यक्रम में दिलप्रीत के पिता मंजीत सिंह को भी सम्मानित किया गया। मंजीत सिंह ने बताया कि वे गुमटी में मेंटल मैथ स्कूल संचालित करते हैं। बेटी दिलप्रीत को रिकार्ड बनाने के लिए उन्होंने कई-कई घंटे प्रैक्टिस कराई।


दिलप्रीत ने बताया कि परिवार में मां सिमरन कौर के अलावा छोटा भाई परमजीत सिंह है। उधर, कार्यक्रम में अजय कपूर ने फरवरी माह में इस कला में माहिर सभी बच्चों को पुरस्कृत करने की घोषणा की। कार्यक्रम में ज्योति सोढ़ा, संस्थान के निदेशक देवेश कुमार, अमरजीत सिंह, सरदार नीतू सिंह और अमित रस्तोगी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed