फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Prayagraj's Jaideep Named Best Archer

Kanpur News: प्रयागराज के जयदीप बने सर्वश्रेष्ठ तीरंदाज

Sat, 28 Mar 2026 02:43 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
Prayagraj's Jaideep Named Best Archer
कानपुर। पीएसी के परेड ग्राउंड में चल रही 13वीं अंतर वाहिनी पीएसी पूर्वी जोन आर्चरी प्रतियोगिता-2026 का शुक्रवार को समापन हुआ। प्रतियोगिता में चतुर्थ वाहिनी प्रयागराज के जयदीप कुशवाहा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 30 और 50 मीटर दोनों स्पर्धाओं में प्रथम स्थान हासिल किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन के चलते उन्हें प्रतियोगिता का सर्वश्रेष्ठ तीरंदाज घोषित किया गया।
विज्ञापन


30 मीटर व्यक्तिगत स्पर्धा में जयदीप कुशवाहा पहले, 33वीं वाहिनी झांसी के भरत कुमार दूसरे और 34वीं वाहिनी वाराणसी के आयुष गौड़ तीसरे स्थान पर रहे। वहीं 50 मीटर स्पर्धा में भी जयदीप ने स्वर्ण पदक जीता, जबकि प्रयागराज के अरविंद कुमार उपविजेता और वाराणसी के दीपांकर कुमार तीसरे स्थान पर रहे। टीम चैंपियनशिप में चतुर्थ वाहिनी पीएसी प्रयागराज ने पहला स्थान प्राप्त किया। 34वीं वाहिनी पीएसी वाराणसी दूसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन


समापन अवसर पर मुख्य अतिथि सेनानायक बीबी चौरसिया (आईपीएस) ने विजेताओं को ट्रॉफी व पदक प्रदान किए। इस मौके पर शिविरपाल चंद्रेश्वर, ब्रजकिशोर साहू, मनोज कुमार श्रीवास्तव, सुरेंद्र सिंह, अरविंद शुक्ला, विजय पाल, अंकुर दुबे समेत अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed