फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Praising CM Sangeet Som said what

CM की तारीफ करते समय ये क्या बोल गए बीजेपी विधायक संगीत सोम

Thu, 14 Sep 2017 09:44 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 14 Sep 2017 09:44 AM IST
विज्ञापन
 Praising CM Sangeet Som said what
डेमो

अपने बयानों से अक्सर सुर्खियों में बने रहने वाले भाजपा विधायक संगीत सोम ने सीएम योगी की तारीफों के खूब पुल बांधे। इस दौरान अपने बयान में उन्होने कुछ लोगों को सीधे जेल या ऊपर भेजने की नसीहत दे डाली। 

विज्ञापन


कानपुर के पीएसी मोड़ श्यामनगर स्थित एक गेस्ट हाउस में एक कार्यक्रम में आए थे। इस दौरान भाजपा दक्षिण इकाई के युवा कला सम्मेलन में आए मेरठ की सरधना सीट से विधायक संगीत सोम ने योगी आदित्यनाथ सरकार की खूब तारीफ की। उन्होंने संप्रदाय विशेष पर इशारा करते हुए कहा कि पहले लोग सड़क पर उतरकर हुड़दंग करते थे, अब कम हुआ है। जो बचे हैं वे भी सीधे जेल जाएंगे या ऊपर।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय स्तर तक के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने के लिए हर आयोजन में शामिल हो रहे हैं। इस मौके पर बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed