फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Pradhan made interlocking in front of the house, made payment without rebor

Kanpur News: प्रधान ने घर के सामने कराई इंटरलॉकिंग, बिना रीबोर के कराया भुगतान

Tue, 28 Oct 2025 11:20 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 Oct 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
Pradhan made interlocking in front of the house, made payment without rebor
इटावा। ब्लॉक ताखा की ग्राम पंचायत नगरिया खनाबांध में प्रधान ने अपने घर के सामने इंटरलॉकिंग कराकर घर की चमक बढ़ा ली। वहीं, हैंडपंप का रीबोर ऐसी जगह दिखाया, जहां आसपास कोई घर नहीं है। डीएम के आदेश पर डीपीआरओ ने जांच कराई तो यह तथ्य सामने आए हैं। प्रधान, सचिव और जेई की ओर से इस तरह करीब 3,33,860 लाख रुपये के सरकारी बजट का दुरुपयोग किया गया। इस पर तीनों को नोटिस जारी करके 15 दिनों के भीतर जवाब मांगा है।
विज्ञापन

ब्लॉक ताखा की ग्राम पंचायत खनाबांध में स्थानीय लोगों ने विकास कार्यों में सरकारी धन के दुरुपयोग की शिकायत डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ल से की थी। डीएम ने डीपीआरओ बनवारी सिंह ने जांच करवाई। इसमें पाया गया कि ग्राम पंचायत में प्रधान संजीव ने अपने घर तक इंटरलॉकिंग व नाली के निर्माण कार्य पर 1,82, 976 रुपये की धनराशि खर्च कर दी। जांच में पता चला कि घर के निजी रास्ते को प्रधान ने बनवाकर सरकारी धनराशि का दुरुपयोग किया। यह भी पता चला कि लागत से लगभग 1,64,108 रुपये का बजट पास करा लिया। ग्राम पंचायत में हैंडपंप रीबोर कराए जाने के लिए 32811 रुपये का भुगतान किया गया है, जबकि हैंडपंप आबादी से बाहर लगा पाया गया। यह ग्रामीणों के लिए उपयोगी ही नहीं था। वहीं उसकी रीबोरिंग भी गुणवत्ताहीन थी। प्राथमिक विद्यालय की मैदान में इंटरलाकिंग का कार्य कराया गया। सत्यापन में 18,958 रुपये का दुरुपयोग पाया गया। विकास कार्यों में गड़बड़ी के लिए ग्राम प्रधान संजीव कुमार से 1,11, 286 रुपये, अवर अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग नवीन कुमार से 1,11, 286 रुपये की रिकवरी की जानी है। वर्तमान सचिव हरिप्रकाश से 62,703 रुपये, तत्कालीन सचिव बृजेंद्र कुमार से 41,477 रुपये और तत्कालीन सचिव विकास यादव से 7108 रुपये की वसूली की जानी है। डीपीआरओ बनवारी सिंह ने बताया ग्राम प्रधान, सचिव व जेई को नोटिस देकर 15 दिन में जवाब मांगा गया है। तथ्यपरक जवाब न मिलने पर उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई कर 3,33,860 रुपये की रिकवरी करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed