{"_id":"6946ebaf249709070d09661b","slug":"practical-examination-centres-were-set-up-50-km-away-causing-distress-to-the-candidates-kanpur-news-c-220-1-akb1002-135688-2025-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: 50 किमी दूर बना दिए प्रायोगिक परीक्षा केंद्र, परीक्षार्थी परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: 50 किमी दूर बना दिए प्रायोगिक परीक्षा केंद्र, परीक्षार्थी परेशान
Sun, 21 Dec 2025 12:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Sun, 21 Dec 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
कानपुर देहात। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्व विद्यालय कानपुर की प्रायोगिक परीक्षा में 35 से 50 किमी दूर परीक्षा केंद्र बनाए जाने पर परीक्षार्थी परेशान हैं। अब महाविद्यालय प्रशासन ने परीक्षा नियंत्रक को समस्या से अवगत कराया है। प्रायोगिक परीक्षा केंद्र बनाने को चार वैकल्पिक कॉलेज सुझाए हैं।
रसूलाबाद के श्रीबृज सिंह बेटी कुंवर स्मारक महाविद्यालय की सत्र 2025-26 की विषम सेमेस्टर की प्रायोगिक परीक्षा में बीएससी जंतु विज्ञान पांचवें सेमेस्टर के 35 परीक्षार्थियों का परीक्षा केंद्र 35 किमी से अधिक दूर तिस्ती में बेनीमाधव चवन जी महराज महाविद्यालय को बनाया गया है। जानकारों का कहना है कि 35 परीक्षार्थियों पर प्रायोगिक परीक्षा स्वकेंद्र की जानी चाहिए। बीएससी भौतिक विज्ञान में 25 परीक्षार्थियों का परीक्षा केंद्र 50 किमी दूर अकबरपुर महाविद्यालय में बनाया गया है। महाविद्यालय के प्राचार्य ने छत्रपति शाहू जी महाराज विश्व विद्यालय के परीक्षा नियंत्रक को अवगत कराकर प्रायोगिक परीक्षा के लिए नजदीक के चार महाविद्यालयों का विकल्प दिया है।