फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   PPN PG College Organizes Skit Competition on Suicide Prevention and Mental Health

कानपुर: विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर पीपीएन कॉलेज में लघु नाटिका प्रतियोगिता

Thu, 10 Sep 2026 02:36 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर Published by: प्रसून शुक्ला Updated Thu, 10 Sep 2026 02:36 PM IST
सार

Kanpur News: विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस के अवसर पर पीपीएन (पीजी) कॉलेज के मनोविज्ञान विभाग की ओर से ‘आत्महत्या रोकथाम : आशा की ओर एक कदम’ विषय पर लघु नाटिका प्रतियोगिता आयोजित की गई।

विज्ञापन
PPN PG College Organizes Skit Competition on Suicide Prevention and Mental Health
लघु नाटिका प्रतियोगिता आयोजित - फोटो : amar ujala

विस्तार

प्रतियोगिता के माध्यम से आत्महत्या रोकथाम, मानसिक स्वास्थ्य, संवाद और भावनात्मक सहयोग के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. अनूप कुमार सिंह ने किया। उन्होंने मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े विषयों पर जागरूकता बढ़ाने के लिए इस तरह के कार्यक्रमों को महत्वपूर्ण बताया।

विज्ञापन

पांच समूहों ने लिया हिस्सा

लघु नाटिका प्रतियोगिता में महाविद्यालय के पांच समूहों ने प्रतिभाग किया। विद्यार्थियों ने नाटिकाओं के माध्यम से मानसिक तनाव, संवाद की जरूरत, भावनात्मक सहयोग और आत्महत्या की रोकथाम से जुड़े संदेश प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों के बीच मानसिक स्वास्थ्य को लेकर संवाद और जागरूकता को बढ़ावा देना रहा। इस अवसर पर डॉ. तारेश भाटिया और प्रो. आभा सिंह द्वारा निर्मित मनोवैज्ञानिक परीक्षण ‘माइंडफुलनेस स्केल’ का भी प्राचार्य ने विमोचन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

निर्णायक मंडल ने किया मूल्यांकन

प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में प्रो. राजेश गुप्ता, प्रो. टीबी सिंह और डॉ. अनीता राय शामिल रहे। उन्होंने प्रतिभागी समूहों की प्रस्तुतियों का मूल्यांकन किया। कार्यक्रम का आयोजन प्रो. आभा सिंह ने किया। संचालन डॉ. मनु चौहान ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन डॉ. रश्मि मिश्रा ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed