फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Powers of municipal corporations increased, Mayor's council passed a resolution

नगर निगमों के अधिकार बढ़े: महापौर परिषद ने पारित किया प्रस्ताव, शहर बनेंगे बेहतर और जन समस्याओं का होगा तत्काल निराकरण

Sat, 14 May 2022 03:58 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 14 May 2022 03:58 PM IST
सार

अखिल भारतीय महापौर परिषद ने नगर निगमों के अधिकार बढ़ाने का प्रस्ताव पास कर दिया है। इसी के साथ 74वां संविधान संशोधन लागू करने का प्रस्ताव भी पारित हो गया है। इससे नगर निगमों में बेहतर कामकाज संभव होगा। साथ ही, प्रशासन की जवाबदेही भी तय की जा सकेगी।

विज्ञापन
Powers of municipal corporations increased, Mayor's council passed a resolution
नगर निगम कानपुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अखिल भारतीय महापौर परिषद के 112वें सम्मेलन में नगर निगम के अधिकार बढ़ाने के प्रस्ताव को पारित कर दिया गया है। इस सम्मेलन में सात राज्यों से आए महापौरों ने शहर स्वराज्य पर सहमति जताई और 30 साल पहले संसद में पारित 74वां संविधान संशोधन लागू करने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित कर दिया। अखिल भारतीय महापौर परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन जैन ने बताया कि अब वह इस पारित प्रस्ताव को लागू करने की सिफारिश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से करेंगे।

विज्ञापन

उन्होंने बताया कि आईएएस का म्युनिसिपल कैडर गठित किए जाने के लिए एक्ट में संशोधन किए जाने का प्रस्ताव भी परिषद ने पारित किया है।नगर निगमों में जो नगर आयुक्त तैनात किए जाते हैं। उनका तबादला जल्द ही कहीं और हो जाता है या वह खुद चाहते हैं कि जल्दी से जल्दी जिलाधिकारी बन जाएं। इस वजह से नगर निगम के कार्यों पर वह ध्यान नहीं दे पाते। लिहाजा यह जरूरी है कि नगर निगमों का अलग का आईएएस कैडर हो। कहीं भी इस कैडर के अधिकारी का तबादला हो, तो तैनाती नगर निगम में ही हो। इससे शहरों की स्थिति बेहतर बनेगी और जन समस्याओं का तत्काल निराकरण हो सकेगा। 

विज्ञापन

परिषद की बैठक में राष्ट्रीय महासचिव उमाशंकर गुप्ता, प्रदेश अध्यक्ष उमेश गौतम व छत्तीसगढ़ महापौर परिषद के अध्यक्ष मोहम्मद एजाज ने भी अपने अनुभव साझा किए और प्रस्ताव रखे। समापन सत्र का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री प्रतिभा शुक्ला और जिला पंचायत अध्यक्ष स्वप्निल वरुण ने किया।  विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कानपुर की महापौर प्रमिला पांडे ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। नगर आयुक्त शिवशरणप्पा जीएन ने सभी के प्रति आभार प्रकट किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed