फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Power supply was disrupted for three hours during the replacement of the HT line cable.

Kanpur News: एचटी लाइन केबल बदलने के दौरान तीन घंटा गुल रही बिजली

Mon, 21 Sep 2026 01:27 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Mon, 21 Sep 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
Power supply was disrupted for three hours during the replacement of the HT line cable.
रूरा। नगर में रेलवे क्रॉसिंग के पास जर्जर एचटी लाइन की केबल रविवार दोपहर में बदलने का काम शुरू कराया गया। इसकी पूर्व सूचना भी नहीं दी गई। दोपहर 2:30 बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक करीब तीन घंटे छह हजार घरों की बिजली गुल रही। इन्वर्टर दगा दे गए तो उमस में लोगों ने पसीना बहाते समय गुजारा।
विज्ञापन

रेलवे क्रॉसिंग के पास रखे 250 केवी ट्रांसफार्मर को जोड़ने वाली एचटी लाइन की करीब छह सौ मीटर केबल जर्जर हो गई थी। किसी तरह से स्टेशन वार्ड की आपूर्ति चल रही थी। केबल बदलने के लिए बिजली कर्मियों ने रविवार दोपहर में काम शुरू किया। केबल बदलने में समय लगा। करीब तीन घंटे बिजली गुल रही। आसमान में निकली धूप की वजह से उमस होने और बिजली गुल रहने से लोग परेशान हुए। केबल बदलने की जानकारी नहीं होने से लोग इन्वर्टर का प्रयोग करते रहे। घंटों बिजली गुल रही तो इन्वर्टर दगा दे गए। तब लोगों को उमस से परेशान होना पड़ा। केबल बदलने के बाद इसे ट्रांसफार्मर से जोड़ा गया। करीब साढ़े पांच बजे नगर की बिजली आपूर्ति बहाल की जा सकी।
विज्ञापन

स्टेशन वार्ड निवासी सोनू यादव, अभिलाष मिश्रा, योगेंद्र द्विवेदी और शैलेंद्र सिंह राजावत ने बताया कि बिजली निगम कर्मी बिना सूचना के आपूर्ति बंद कर देते हैं। रविवार को भी बिना पूर्व सूचना के काम शुरू करा दिया गया। इससे घंटों बिजली गुल रही तो लोगों को परेशानी हुई। पेयजल किल्लत भी रही। यदि पहले सूचना मिल जाती है तो इन्वर्टर से जरूरत के अनुसार बिजली उपयोग किया जाता और पानी का इंतजाम कर लेते।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेई नीतिल उपाध्याय ने बताया कि केबल बदलने का काम दो घंटे की रोस्टिंग में कराया गया। केबल बदलने में समय अधिक लगा तो करीब एक घंटे अतिरिक्त बिजली आपूर्ति बंद रही। रोस्टिंग के समय में केबल बदलने का काम कराने की वजह से पूर्व सूचना नहीं दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed