फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Power supply via new power transformer begins in Jhinjhak.

Kanpur News: झींझक में नए पॉवर ट्रांसफार्मर से बिजली आपूर्ति शुरू

Sat, 25 Jul 2026 01:58 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sat, 25 Jul 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Power supply via new power transformer begins in Jhinjhak.
झींझक। नगर के पुराने विद्युत उपकेंद्र में शुक्रवार को लगाए गए 10 एमवी ट्रांसफार्मर से फीडरों को जोड़कर बिजली आपूर्ति शुरू की गई है। इससे ट्रिपिंग रुकेगी और नलकूप फीडर व ग्रामीण उपभोक्ताओं को रोस्टर की बिजली आपूर्ति हो सकेगी।
विज्ञापन

नए 10 एमवी ट्रांसफार्मर की टेस्टिंग के लिए शुक्रवार दोपहर 12:30 बजे करीब छह घंटे का शटडाउन लिया गया। इसके चलते पूरे नगर की बिजली आपूर्ति बंद रही। छह घंटे बिजली आपूर्ति ठप रहने से करीब सात हजार घरों में पंखे, कूलर और अन्य विद्युत उपकरण बंद रहे जबकि बाजार के कई व्यापारिक प्रतिष्ठानों का कामकाज भी प्रभावित हुआ। शाम करीब 6:15 बजे तकनीकी परीक्षण पूरा होने पर जोड़े गए फीडरों की बिजली आपूर्ति बहाल की गई। इससे छह घंटे बिजली गुल रहने से उमस भरी गर्मी में परेशान लोगों को राहत हुई। अनुराग सिंह, विनोद वर्मा आदि ने बताया कि अब नये पॉवर ट्रांसफार्मर के लगने से रोस्टर के अनुसार बिजली आपूर्ति मिलेगी इसकी उम्मीद है। अवर अभियंता सर्वेश कुमार ने बताया कि नए 10 एमवीए ट्रांसफार्मर से फीडरों को जोड़कर बिजली आपूर्ति सुचारू करा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed