फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Polywal XI and ICC Academy registered victories.

Kanpur News: पॉलीवाल इलेवन और आईसीसी एकेडमी ने दर्ज की जीत

Thu, 25 Dec 2025 01:51 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Dec 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
Polywal XI and ICC Academy registered victories.
कानपुर। डॉ. वीरेंद्र स्वरूप क्रिकेट एकेडमी की ओर से आयोजित स्व. नागेंद्र स्वरूप स्मारक किड्स प्रीमियर लीग में बुधवार को पॉलीवाल इलेवन और आईसीसी एकेडमी ने अपने-अपने मैच जीते। दोनों मैच फूलबाग स्थित डीएवी मैदान पर खेले गए।
विज्ञापन


पहले मैच में ड्रीम इलेवन ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 97 रन बनाए। टीम से आर दुबे ने 15 व पृथ्वी ने 11 रन जोड़े तो गेंदबाजी में आदित्य ने तीन, आदित्य निषाद ने दो, आलोक व सुमित ने एक-एक विकेट झटका। वहीं पॉलीवाल इलेवन ने 17.1 ओवर में चार विकेट पर 99 रन बनाकर मैच जीता। टीम से सुमित राजपूत ने 44 व आलोक गौतम ने 23 रन बनाए तो गेंदबाजी में जैन मोहम्मद ने दो व श्रेयस ने एक विकेट लिया।
विज्ञापन


दूसरे मैच में आईसीसी एकेडमी ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 198 रन बनाए। टीम से आदित्य प्रजापति ने 136 रन बनाए, तो गेंदबाजी में उत्कर्ष सिंह ने दो, लक्ष्य, अथर्व व रियोम ने एक-एक विकेट चटकाया। वहीं जैनेथी इलेवन की पूरी टीम आशीष की गेंदबाजी के आगे 7.3 ओवर में मात्र 16 रन पर आउट हो गई। गेंदबाजी में आशीष कश्यप ने पांच, अन्नू ने दो व गौरव ने एक विकेट अपने नाम किया। यह जानकारी आयोजन सचिव एहसान इमरान ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed