फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   polytechnic Student suicide case in Kanpur

पॉलीटेक्निक सुसाइड केस: रैगिंग के साथ लव अफेयर पर भी पुलिस ने शुरू की जांच

Thu, 29 Nov 2018 02:31 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 29 Nov 2018 02:31 PM IST
सार

- पॉलीटेक्निक छात्र की आत्महत्या की सुलझेगी गुत्थी
- निकाली जाएगी कॉल डिटेल्स, दोस्तों से होगी पूछताछ
 

विज्ञापन
polytechnic Student suicide case in Kanpur
राजकीय पॉलीटेक्निक में छात्र की आत्महत्या का मामला

विस्तार

कानपुर स्थित राजकीय पॉलीटेक्निक प्रथम वर्ष के छात्र अभिषेक शर्मा के आत्महत्या की गुत्थी उलझते ही जा रही है। पुलिस को मामले से जुड़े कुछ अहम सुराग मिले हैं। इसमें लव अफेयर की बात सामने आ रही है। ऐसे में पुलिस ने रैगिंग के साथ अब इस नए बिंदु पर भी जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस अब अभिषेक की कॉल-डिटेल निकलवाने की तैयारी में है। इससे यह मालूम चल जाएगा कि आखिर अभिषेक ने आखिरी कॉल किसे की थी और क्यों। कुछ छात्रों ने पुलिस को बताया है कि अभिषेक किसी से प्रेम करता था और उससे शादी करना चाहता था। लेकिन इसके लिए अभिषेक के घरवाले राजी नहीं थे। यही कारण है कि अभिषेक पिछले कुछ दिनों से अपने परिजनों से भी नाराज था।
विज्ञापन

polytechnic Student suicide case in Kanpur
राजकीय पालीटेक्निक
दूसरी ओर कुछ छात्रों ने इसे रैगिंग का मामला बताया। कहा कि अभिषेक सिर मुंडवाने से काफी नाराज था और कुछ दिनों पहले उससे एक सीनियर छात्र ने बदतमीजी भी की थी। इंस्पेक्टर नवाबगंज संतोष सिंह ने बताया कि अभिषेक की आत्महत्या से जुड़े कई पहलुओं पर जांच चल रही है। रैगिंग के बाद अब लव अफेयर की बात सामने आई है, इसकी भी जांच होगी।

दोस्तों से होगी पूछताछ
दिवाली को अभिषेक देवरिया में रहने वाले अपने दोस्त के घर गया था, उससे भी पुलिस पूछताछ करेगी। पुलिस यह जानने की कोशिश में जुटी है कि आखिर अभिषेक दिवाली की छुट्टी में घर क्यों नहीं गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed