फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Polytechnic: Second and fourth semester student promotions

पॉलिटेक्निक: दूसरे और चौथे सेमेस्टर के छात्र प्रमोट, आज पहले चरण की काउंसलिंग के सीट आवंटन का परिणाम होगा जारी

Tue, 06 Oct 2020 09:09 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 06 Oct 2020 09:09 PM IST
विज्ञापन
Polytechnic: Second and fourth semester student promotions
सांकेतिक तस्वीर
प्रदेश के पॉलिटेक्निक संस्थानों में दूसरे, चौथे सेमेस्टर के दो वर्षीय पाठ्यक्रम में पहले वर्ष की पढ़ाई कर रहे 189910 छात्र-छात्राओं को प्रमोट कर दिया गया है। मंगलवार को प्राविधिक शिक्षा परिषद के अध्यक्ष विद्या सागर गुप्ता और प्राविधिक शिक्षा निदेशक मनोज कुमार समेत अन्य अधिकारियों के बीच हुई परीक्षा समिति की बैठक के बाद परिणाम जारी किया गया है।
विज्ञापन


प्राविधिक शिक्षा सचिव डॉ. आरके सिंह ने बताया कि दूसरे सेमेस्टर में 83.41 और चौथे सेमेस्टर में 95.21 प्रतिशत छात्र-छात्राओं को प्रमोट किया गया है। छात्र छात्राएं www.result.bteupexam.in वेबसाइट पर अपना परिणाम देख सकते है।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद (जेईईसी) के सचिव एसके वैश्य ने बताया कि पहले चरण की काउंसलिंग के लिए सोमवार रात 12 बजे तक च्वाइस फीलिंग का मौका दिया गया था। बुधवार देर शाम सीट आवंटन के परिणाम जारी कर दिए जाएंगे। आवंटन के बाद छात्र फ्रीज या फ्लोट का विकल्प चुन सकते हैं। फ्रीज का विकल्प चुनने वाले छात्र-छात्राओं को सहायता केंद्र पर जाकर दस्तावेजों का सत्यापन कराना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed