फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Police was getting VIP darshan in Panki temple with 100 rupees

कानपुर: पनकी मंदिर में सिपाहियों ने भाजपा नेता के बेटे को पीटा, दो निलंबित

Tue, 04 Jan 2022 03:14 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 04 Jan 2022 03:14 PM IST
विज्ञापन
Police was getting VIP darshan in Panki temple with 100 rupees
भाजपाईयों ने काटा थाने में हंगामा - फोटो : amar ujala
कानपुर के पनकी मंदिर में मंगलवार को रुपये लेकर लोगों को वीआईपी दर्शन करवा रहे सिपाहियों का विरोध करना भाजपा नेता के बेटे व उसके दोस्त को महंगा पड़ गया। सिपाहियों ने दोनों को पीटा और एक का फोन तोड़ दिया।
विज्ञापन


जानकारी होने पर सैकड़ों भाजपा नेता वहां जुट गए और सड़क जाम कर प्रदर्शन करने लगे। एसीपी कल्याणपुर ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया चौकी इंचार्ज को हटाते हुए दो सिपाहियों को निलंबित कर दिया। तीनों के खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू की गई है।
विज्ञापन


बर्रा निवासी राजेश बाजपेई भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष हैं। उनका बेटा उत्कर्ष दोस्त शुभम शुक्ला के साथ मंगलवार सुबह करीब 11 बजे पनकी मंदिर में दर्शन करने गया था। उत्कर्ष के अनुसार गर्भगृह में दो सिपाही लोगों से सौ, पचास रुपये लेकर उनको वीआईपी दर्शन करवा कर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विरोध करने पर दोनों सिपाही उत्कर्ष और शुभम को मंदिर से बाहर ले गए और परिसर में ही बने एक कमरे में ले जाकर पीटा। जब शुभम ने इसकी जानकारी देने के लिए फोन करने का प्रयास किया तो उसका मोबाइल तोड़ दिया। फिर उत्कर्ष को पनकी मंदिर पुलिस चौकी ले गए।

आरोप है कि चौकी के भीतर प्रभारी मनोज कुमार सिंह ने भी उसको एक दो थप्पड़ मारे। तब तक काफी संख्या में भाजपा नेता व कार्यकर्ता वहां पहुंच गए। मंदिर के सामने सड़क जाम कर प्रदर्शन करने लगे। एसीपी कल्याणपुर दिनेश कुमार शुक्ला मौके पर पहुंचे।

सभी से बातचीत की। इस दौरान नीलिमा कटियार ने भी एसीपी से फोन पर बात की। जिसके बाद मनोज कुमार सिंह को चौकी से हटाते हुए सिपाही धर्मेंद्र और ललित को निलंबित कर दिया गया। एसीपी ने बताया कि तीनों के खिलाफ रिपोर्ट भेज दी गई है। विभागीय जांच के बाद उनको दंडित किया जाएगा।

इसलिए कमरे में बंद कर पीटा
मंदिर परिसर सीसीटीवी कैमरों से लैस है। सिपाहियों को इसके बारे में पूरी जानकारी है। इसलिए जहां पर कहासुनी हुई थी वहां पर मारपीट नहीं की। वहां से बाहर ले गए और पहले कमरे में और फिर पुलिस चौकी में बंद कर उनको पीटा। कुछ लोगों ने बताया कि जब भी मंदिर में भीड़ होती है तो ये सिपाही इसी तरह श्रद्धालुओं से रकम वसूलते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed