{"_id":"5bd5de6bbdec2227656234ee","slug":"police-station-set-fire-due-to-high-tension-current","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाल-बाल बचा सो रहा दरोगा...हाईटेंशन करंट से थाने में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाल-बाल बचा सो रहा दरोगा...हाईटेंशन करंट से थाने में लगी आग
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sun, 28 Oct 2018 09:36 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
यूपी के कन्नौज जिले में हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर एलटी लाइन पर गिरने से तालग्राम थाने के बिजली उपकरण फुंक गए और आनलाइन सिस्टम ध्वस्त हो गया। महिला आरक्षी और दरोगा के आवास में आग लग गई। हादसे में दरोगा बाल-बाल बच गए।
तालग्राम थाने में ट्रांसफार्मर रखा है लेकिन यहां उपकेंद्र में रखे ट्रांसफार्मर से सीधे सप्लाई दी जा रही है। रविवार को थाने की एलटी लाइन पर एचटी लाइन का तार टूटकर गिर गया। इससे बिजली उपकरण जलने लगे। कंप्यूटर कक्ष में रखे यूपीएस, इन्वर्टर, कंप्यूटर और कार्यालय में लगा ऑनलाइन रिपोर्ट दर्ज करने का सिस्टम, सीएफएल आदि फुंक गए। महिला आरक्षी अर्चना, मंगलदास के कमरे में आग लग गई।
दरोगा जफर के बिस्तर पर चिंगारी गिरने से जलने लगा। सो रहे दरोगा बाल-बाल बच गए। काफी देर थाने में आफरा-तफरी मच गई। एसएसआई रामखिलाड़ी वर्मा ने बिजली उपकेंद्र के जेई से इसकी शिकायत की। जेई रमेश चंद्र मौर्या का कहना कि लाइनमैनों को लाइन सही कराने के निर्देश दिए गए हैं। थाने में रखा ट्रांसफार्मर अभी चालू कराया जा रहा है।