फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जमातियों की सूचना पर पुलिस ने मस्जिदों में मारा छापा, मौलाना से कहा कोई बाहरी आए तो तत्काल बताएं

Tue, 14 Apr 2020 08:28 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 14 Apr 2020 08:28 PM IST
विज्ञापन
Police raided mosques on information of jamati's
पुलिस ने मस्जिद में मारा छापा - फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में मस्जिदों में जमातियों के होने की सूचना पर पुलिस ने छापा मारा। मस्जिदों के सभी कमरों में तलाशी ली गई। मस्जिद में कोई बाहरी व्यक्ति नहीं मिला। मौलाना के अलावा दो लोग सोशल डिस्टेंस में नमाज अदा करते मिले।

 
Police raided mosques on information of jamati's
मस्जिद में जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala
पुलिस ने हिदायत दी कि कोई बाहरी व्यक्ति आए तो तत्काल पुलिस को सूचना दें। शहर कोतवाल वेद प्रकाश पांडेय को मंगलवार दोपहर को असगर रोड मोहल्ले व डबग्रान के लोगों ने मस्जिद के अंदर जामतियों के होने की सूचना दी।

 
Police raided mosques on information of jamati's
जमाती छिपे होने की मिली थी सूचना - फोटो : amar ujala
लोगों का कहना था कि मस्जिद में रह रहे मौलाना करीब तीस लोगों का खाना ले जा रहे थे। ऐसे में जमातियों के मस्जिदों के अंदर होने की आशंका है। कोतवाल ने रेलवे रोड चौकी इंचार्ज राजीव कुमार को फोर्स के साथ जांच करने के आदेश दिए।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Police raided mosques on information of jamati's
जांच के बाद निकलती पुलिस - फोटो : amar ujala
चौकी इंचार्ज ने सबसे पहले असगर रोड की मस्जिद में छापा मारा। मस्जिद के तीन रास्ते हैं। पुलिस एक साथ सभी रास्तों से मस्जिद के अंदर घुसी। मस्जिद में मौलाना के अलावा दो लोग सोशल डिसटेंस से नमाज अदा करते मिले।

 
विज्ञापन
Police raided mosques on information of jamati's
मस्जिद में नमाज पढ़ते लोग - फोटो : amar ujala
पुलिस ने सभी कमरों की तलाशी ली, लेकिन कोई नहीं मिला। चौकी इंचार्ज राजीव ने मौलाना को हिदायत दी कि किसी बाहरी व्यक्ति के आने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें। पुलिस ने डबग्रान मोहल्ले की मस्जिद में भी छापा मारा। वहां बाहर से ताला लगा था। कुछ देर बाद मौलाना आए और उन्होंने मस्जिद के ताले खोलकर अंदर तक दिखाया। वहां भी कोई नहीं था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed