{"_id":"5e95be378ebc3e768e08ab55","slug":"police-raided-mosques-on-information-of-jamati-s","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जमातियों की सूचना पर पुलिस ने मस्जिदों में मारा छापा, मौलाना से कहा कोई बाहरी आए तो तत्काल बताएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमातियों की सूचना पर पुलिस ने मस्जिदों में मारा छापा, मौलाना से कहा कोई बाहरी आए तो तत्काल बताएं
Tue, 14 Apr 2020 08:28 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 14 Apr 2020 08:28 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने मस्जिद में मारा छापा
- फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में मस्जिदों में जमातियों के होने की सूचना पर पुलिस ने छापा मारा। मस्जिदों के सभी कमरों में तलाशी ली गई। मस्जिद में कोई बाहरी व्यक्ति नहीं मिला। मौलाना के अलावा दो लोग सोशल डिस्टेंस में नमाज अदा करते मिले।
मस्जिद में जांच करती पुलिस
- फोटो : amar ujala
पुलिस ने हिदायत दी कि कोई बाहरी व्यक्ति आए तो तत्काल पुलिस को सूचना दें। शहर कोतवाल वेद प्रकाश पांडेय को मंगलवार दोपहर को असगर रोड मोहल्ले व डबग्रान के लोगों ने मस्जिद के अंदर जामतियों के होने की सूचना दी।
जमाती छिपे होने की मिली थी सूचना
- फोटो : amar ujala
लोगों का कहना था कि मस्जिद में रह रहे मौलाना करीब तीस लोगों का खाना ले जा रहे थे। ऐसे में जमातियों के मस्जिदों के अंदर होने की आशंका है। कोतवाल ने रेलवे रोड चौकी इंचार्ज राजीव कुमार को फोर्स के साथ जांच करने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
जांच के बाद निकलती पुलिस
- फोटो : amar ujala
चौकी इंचार्ज ने सबसे पहले असगर रोड की मस्जिद में छापा मारा। मस्जिद के तीन रास्ते हैं। पुलिस एक साथ सभी रास्तों से मस्जिद के अंदर घुसी। मस्जिद में मौलाना के अलावा दो लोग सोशल डिसटेंस से नमाज अदा करते मिले।
विज्ञापन
मस्जिद में नमाज पढ़ते लोग
- फोटो : amar ujala
पुलिस ने सभी कमरों की तलाशी ली, लेकिन कोई नहीं मिला। चौकी इंचार्ज राजीव ने मौलाना को हिदायत दी कि किसी बाहरी व्यक्ति के आने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें। पुलिस ने डबग्रान मोहल्ले की मस्जिद में भी छापा मारा। वहां बाहर से ताला लगा था। कुछ देर बाद मौलाना आए और उन्होंने मस्जिद के ताले खोलकर अंदर तक दिखाया। वहां भी कोई नहीं था।